संदेश
नेशनल हेराल्ड मामले में सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को ईडी द्वारा समन भेजने के मामले में कांग्रेस पूरे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में सांगानेर विधानसभा के मानसरोवर ब्लॉक में भी कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक द्वेषता के चलते केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया ओर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया । पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्म सिंह सिंघानिया व मंडल अध्यक्ष बंशी बापलावत ने बताया कि वो गांधी परिवार जिसने देश के लिए शहादत दी हो उसको ईडी के द्वारा सम्मन भेजकर डराया जा रहा है | लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांधी परिवार के साथ है | केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर के उनको डरा नहीं सकती । इस दौरान पार्षद हरिओम स्वर्णकार , महेश शर्मा , गीता चराया , कैलाश चौधरी ,डॉ प्रदीप शर्मा , अतुल पारस , दिनेश सैनी , आलोक पंडित , महेंद्र सुला, अरशद आदि लोग मौजूद थे ।
अल्बर्ट हॉल में ‘कल्चरल डायरीज’ में छाया लोक कलाकारों जादू
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान की जीवंत लोक संस्कृति और परंपरागत कलाओं को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चरल डायरीज’ की अल्बर्ट हॉल में संगीतमयी अंदाज़ में सजी। विश्व विरासत दिवस भी था, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैसलमेर से पधारे प्रसिद्ध अलगोजा वादक तगाराम भील और उनके 13 सदस्यों के दल ने दर्शकों को राजस्थानी लोक संगीत की आत्मा से रूबरू कराया। कार्यक्रम में न केवल घरेलू बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया और राजस्थान की विलुप्तप्राय लोक वाद्य यंत्रों से निकली स्वरलहरियों दर्शक अभिभूत हो गए। इन स्वरलहरियों के साथ प्रदेश के आंचलिक गायन ने फिजां में घुली मिठास को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तगाराम भील के अलगोजा वादन से हुई, जो दर्शकों को थार के रेगिस्तान की शांत लेकिन सजीव धड़कनों से जोड़ गया। उनके साथ कलाकारों ने मोरचंग, रावणहत्था, कामायचा, खड़ताल, नाद, ढोलक और मटकी जैसे पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के जरिए समां बांध दिया। जैसलमेर के...
स्व चद्रशेखर की जयंती पर 'असहमति और लोकतंत्र' पर हुई चर्चा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। युवा तुर्क स्व चद्रशेखर की जयंती पर 'असहमति और लोकतंत्र' विषय पर हुई लम्बी और सारगर्भित चर्चा | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की 98वी जयंती के अवसर पर राजस्थान विधानसभा के कांस्टीटयूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान में प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब एसोसिएशन की ओर से 'असहमति और लोकतंत्र' विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक और प्रोग्रेसिव राइटरस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह 'साहिल' ने बताया कि व्याख्यानमाला का शुभारम्भ, मुख्य वक्ता बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान; पूर्व सांसद और समाजसेवी, पंडित रामकिशन (समारोह अध्यक्ष); सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौड़ द्वारा स्वर्गीय चंद्रशेखर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों और प्रबुद्धजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इससे पूर्व लोकेश कुमार सिंह 'साहिल' द्वारा सूत की माला और तिरंगा अंगवस्त्र पहना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने उदबो...
रोजगार अधिकार अभियान की वर्चुअल बैठक में ट्रंप का विरोध
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 26 प्रतिशत सीमा शुल्क या टैरिफ लगाने के कारण देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल मीटिंग की गई। बैठक में 21 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के भारत दौरे के समय कृषि और व्यापार संबंधी भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले समझौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मांग की गई कि भारत सरकार संसद, विभिन्न फ़ोरमों और व्यापक स्तर पर चर्चा के बाद ही अमेरिका के साथ आयात शुल्क, कृषि व ट्रेड जैसे अहम मुद्दों पर समझौता करे। यह भी कि ऐसा कोई भी समझौता डब्ल्यूटीओ और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के दिए निर्देशों का उल्लंघन न हो। रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति के कोआर्डिनेटर राजेश सचान ने बताया कि बैठक में यह बात उभरी कि इस टैरिफ वार ने एक बार फिर से देश की आर्थिक दिशा में बदलाव लाने की जरूरत को सामने लाया है।अमेरिकी दबाव से बचने के लिए घरेलू बाजार व व्यापार और आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। साथ ही दक्षिण एशिय...
जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने लॉन्च किया रोबोटिक्स और एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० बेंगलुरु : जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया और सिरेना टेक्नोलॉजीज द्वारा एक अत्याधुनिक R&D सेंटर की शुरुआत की, जो कि कैंपस में स्थापित होने वाला पहला कॉर्पोरेट साझेदार है। यह इंडस्ट्री और अकादमिक क्षेत्र के बीच प्रभावशाली भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे जीआईटीएएम शोध, नवाचार और भविष्य-केंद्रित शिक्षा में अग्रणी संस्था के रूप में उभर रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलिन्स एयरोस्पेस के वाइस-प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग सव्यसाची के. श्रीनिवास उपस्थित थे। जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा को ऐसे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है जहाँ वे अकादमिक शिक्षा से वास्तविक नवाचार तक की यात्रा तय कर सकें। ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भविष्य में एयरोस्पेस और एआई में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सहायक होंगे।” समारोह में जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एरोल डी'सूजा ने कहा, “सिरेना टेक्नोलॉजीज के साथ ह...
आवासन आयुक्त जयपुर में लाएंगी विभिन्न आय वर्ग के लिए आवासीय योजना
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल आम आदमी के आवास का सपना पूरा करने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में अप्रैल और मई माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ई डब्लू एस, एलआईजी, मध्यम आय वर्गों और उच्च आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसी के साथ ही अटरू, गजनपुरा,नैनवा , लाखेरी और धौलपुर में भी विभिन्न आवासीय योजना जल्द शुरू की जायेंगी। इसी के साथ ही जैसलमेर तथा नीमराना के करीब शाजहानपुर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवास भवन में आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने अहम बैठक ली। डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आवासन मण्डल आम जन के आवास के सपने को साकार करने के लिए संकल्पबद...
सीए सचिन जैन आईसीएआई के कॉर्पोरेट प्रशासन समिति में मनोनीत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा एवं उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी की अनुशंषा पर समिति के चेयरमैन बाबू अब्राहम कल्लिवायलिल ने सी.ए. सचिन कुमार जैन को आईसीएआई की कॉर्पोरेट कानून एवं कॉर्पोरेट प्रशासन समिति (सीएलएंडसीजीसी) समिति में को-ऑप्टेड मनोनीत किया है | यह आईसीएआई की सबसे महत्वपूर्ण गैर-स्थायी समितियों में से एक है। सीएलएंडसीजीसी की स्थापना पेशे के सशक्तिकरण के साधन के रूप में कार्य करने के लिए की गई है और इसका उद्देश्य सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के साथ एक निष्पक्ष कॉर्पोरेट व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना है। समिति कॉर्पोरेट कानून, भारतीय भागीदारी अधिनियम और सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, नियमों, विनियमों, दिशानिर्देशों, अधिसूचनाओं, योजनाओं और उनके तहत जारी अनुसूचियों की भी सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के संदर्भ में जांच करती है ।
रियल डील, रियल ऑफर्स के साथ क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रियल एस्टेट एक्सपो 2025 का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री, राजस्थान दिया कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा विधायक बालमुकुंदाचार्य, सीआर चौधरी अध्यक्ष किसान आयोग सहित क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महासचिव रविन्द्र प्रताप सिंह, कन्वीनर गिर्राज अग्रवाल, को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता, को-कन्वीनर अमित विजयवर्गीय एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इतने बदलाव के बावजूद जयपुर आज भी पहले की तरह सुनियोजित एवं सुंदर शहर है जो दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है वो आप सभी की वजह से है। डिप्टी सीएम ने शहर में किसी भी प्रकार के भवन निर्माण के दौरान ग्रीन जयपुर की पहचान को बनाए रखने का आग्रह करते हुए विकसित जयपुर ग्रीन जयपुर बनाने का आव्हान किया। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक्सपो क...
मोदी विद्यालय ने शुरू की डे क्लासेस कई स्किल बेस्ड कोर्सेस भी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । मोदी विश्वविद्यालय शिक्षा द्वारा नारी सशक्तिकरण के अभियान को सतत् आगे बढ़ा रहा है। राजस्थान सहित देशभर की छात्राओं के लिए मोदी विश्वविद्यालय ने इस साल भी कुछ खास छात्रवृति की घोषणा की। इसके साथ ही शिक्षा के नये परिदृश्य और मोदी विश्वविद्यालय के वर्तमान परिपेक्ष्य को लेकर भी मिडिया से रूबरू हुए। इस अवसर पर मोदी विश्वविद्यालय के डीजीएम एडमिशन प्रबीण झा, डिप्टी डीन, ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन हितेश जांगिड़ के साथ जन संपर्क अधिकारी राजीव सिंह मौजूद थे। डीजीएम एडमिशन प्रबीण झा ने बताया कि मोदी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइसेंस, स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ डिजाइन एवं स्कूल ऑफ बिजनेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी के भी कोर्स कराये जाते हैं। विश्वविद्यालय में कई स्किल बेस्ड कोर्सेस मसलन डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेनसिक साइंस, फूड एंड न्यूट्रीशन, फिजयोथेरेपी, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, बॉयोमेडिकल एवं न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स है जो कि पूर्णतः कौशल आधारित है और छात्राओं को बेहतर भविष्य की ओर ...