रियल डील, रियल ऑफर्स के साथ क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में क्रेडाई राजस्थान (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रियल एस्टेट एक्सपो 2025 का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री, राजस्थान दिया कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा विधायक बालमुकुंदाचार्य, सीआर चौधरी अध्यक्ष किसान आयोग सहित क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महासचिव रविन्द्र प्रताप सिंह, कन्वीनर गिर्राज अग्रवाल, को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता, को-कन्वीनर अमित विजयवर्गीय एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इतने बदलाव के बावजूद जयपुर आज भी पहले की तरह सुनियोजित एवं सुंदर शहर है जो दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है वो आप सभी की वजह से है। डिप्टी सीएम ने शहर में किसी भी प्रकार के भवन निर्माण के दौरान ग्रीन जयपुर की पहचान को बनाए रखने का आग्रह करते हुए विकसित जयपुर ग्रीन जयपुर बनाने का आव्हान किया। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक्सपो के बारे में कहा कि सुनियोजित जयपुर बनाने की दिशा में राज्य सरकार आपको यथा संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये तभी संभव होगा जब शहर की आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दामों पर प्रोपर्टी प्राप्ति होगी। देश में बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास और भवन निर्माण में हरियाली का ध्यान रखने का आव्हान किया।
क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि एक्सपो जैसे आयोजन रियल एस्टेट उद्यमियों को अपने प्रोजेक्ट्स और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी सराहा कि क्रेडाई राजस्थान ग्रुप के युवा सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण के चलते संगठन की साख और प्रभाव में निरंतर वृद्धि हुई है। यह रियल एस्टेट एक्सपो 20 अप्रैल तक आमजन के लिए खुला रहेगा। एक्सपो का आयोजन वर्धमान ग्रुप, पंजाब नेशनल बैंक, भव्या ग्रीन, त्रिमूर्ति कॉलोनाइजर्स एंड बिल्डर्स तथा ईसीई एलिवेटर्स (बिरला ग्रुप) के सहयोग से किया जा रहा है। एक्सपो में आने वाले आगंतुकों को ऑन-द-स्पॉट बुकिंग पर आकर्षक ऑफर्स और विशेष छूट भी प्रदान की जा रही हैं।
इस एक्सपो में जयपुर सहित अलवर, अजमेर, उदयपुर आदि शहरों के 40 से अधिक प्रमुख रियल एस्टेट व्यवसायी भाग ले रहे हैं। 50 से अधिक स्टॉल्स पर 400 से अधिक प्रॉपर्टी मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें फ्लैट, विला, फार्म हाउस, दुकान और प्लॉट जैसी विभिन्न श्रेणियों की प्रॉपर्टी शामिल हैं, जो ग्राहकों को खासा पसंद आ रहा है। एक्सपो में कम बजट या प्रीमियम रेंज में वन बीएचके से लेकर 4 बीएचके फ्लैट भी मिलेंगे। ग्राहकों को पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से बेस्ट होम डील्स के साथ ऑन साइट विजिटिंग फेसेलिटी की सुविधा भी उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा