संदेश

बंधन लाइफ का 'यूलिप प्लस ' देता है 50 गुना तक का लाइफ कवर और रिटर्न्स से संपत्ति बनाने का मौका

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kolkata : बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने ‘बंधन लाइफ यूलिप प्लस’ प्लान लॉन्च किया। यह एक नई पीढ़ी का यूनिट-लिंक्ड प्लान है जो सालाना प्रीमियम का 50 गुना तक का लाइफ कवर प्रदान करता है और साथ-ही निवेश के माध्यम से धन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, पॉलिसीधारकों को प्रीमियम एलोकेशन और मोर्टेलिटी चार्ज की वापसी, फ्लेक्सिबल निवेश विकल्प, महिला ग्राहकों को चार्ज में विशेष छूट जैसे अतिरिक्त फायदे मिलते हैं, जो इस प्लान को और भी आकर्षक बनाते हैं। लॉन्च के बारे में बंधन लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, सतीश्वर बी. ने कहा, "महंगाई के इस दौर में, सिर्फ एक आमदनी के स्रोत पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समझदारी से पैसे बढ़ाना और उसे संभालना जरूरी है। बंधन लाइफ में हम मानते हैं कि हमारे ग्राहकों के सपने खास हैं, चाहे वो सपना घर खरीदना हो, पढ़ाई हो, या रिटायरमेंट के लिए बचत करना, यूलिप प्लस देता है वह ‘प्लस फैक्टर’: ज्यादा सुरक्षा, तेजी से धन वृद्धि, और फ्लेक्सिबिलिटी - सब कुछ एक ही प्लान में, ताकि ये सपने हकीकत बन जाएं |” बंधन लाइफ यूलिप प...

गोसंवर्धन समिति ने लगाई पनीर और दही की नई यूनिट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर  lगोसंवर्धन समिति मानसरोवर ने गोरस नाम से अपनी उत्पाद श्रृंखलाओं को विस्तार देते हुए पनीर और दही बनांने की नई यूनिट का शुभारम्भ किया । अभी तक गोसंवर्धन समिति ने गोरस ब्रांड नाम से दूध, छाछ एवं घी के क्षेत्र में ही अपने प्रोडक्ट बाजार में उतारे है । अब गोसंवर्धन समिति ने मानसरोवर के अपने प्लान्ट पर पनीर और दही बनांने की नई यूनिटों को भी प्रारम्भ किया। समिति अध्यक्ष धीरेन्द्र भंडारी ने कहा कि बाजार में गाय के पनीर एवं दही की लम्बे समय से मांग हो रही थी। जिसे आज अमली जामा पहनाया गया।   गोरस भंडार का 1985 मे केवल 7 लाख का टर्न ओवर था, जो वर्तमान में 133 करोड़ तक पहुंच गया है। समिति के मंत्री कल्याण सहाय गुप्ता ने बताया कि समिति में जो भी उत्पाद हो रहे है वे वैज्ञानिक पद्धति से एवं उत्कृष्ट मशीनों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर में लगभग 300 एजेन्सियों द्वारा ये उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे है। बस्सी, दौसा एवं फागी क्षेत्रों से सीधे किसानों से गाय के दुध का संकलन किया जाता है। आज करीब 4500 गोपालक इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

बीएमसीएचआरसी के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी ने पीएम मोदी से की भेंट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लोरेंको से दिल्ली में भेंट हुई। इस दौरान वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों, विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर चर्चा के साथ ही मेडिकल टूरिज्म पर बात की गई। संदीप कोठारी ने बताया कि इस भेंट से भविष्य में गुणवत्तापूर्ण ऑन्कोलॉजी सेवाओं की सुलभता बढ़ाने हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुलने की संभावना प्रबल हुई है। बीएमसीएचआरसी का सदैव प्रयास रहा है कि वह कैंसर जैसी घातक बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाए। संदीप कोठारी की यह भेंट बीएमसीएचआरसी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Video : Jaipur : The Great Indian Travel Bazaar // राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर क...

चित्र

डॉ.गिरिजा व्यास को कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के दु:खद निधन के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर शोक सभा आयोजित कर स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को शोकाकुल कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ. व्यास का असमय निधन ना सिर्फ कांग्रेस के लिये बल्कि देश के लिये एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास ने राजनीति सेवा के लिये चुनी और जीवनपर्यन्त महिलाओं तथा समाज के पिछड़े तबके के उत्थान के लिये कार्य करती रहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास ने लम्बे समय तक राजस्थान प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि जो संगठनात्मक कार्य की मिसाल डॉ. व्यास ने प्रस्तुत की है उसकी बराबरी करना किसी के लिये सम्भव नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि इस संकल्प क...

यूईएम सिडनी में करेगा अंतर्राष्ट्रीय भाषा अध्ययन सम्मेलन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर का अंग्रेजी विभाग 16-18 मई को 'शब्दों से परे: भाषाविज्ञान, साहित्य और सीखने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की परिवर्तनकारी भूमिका' विषय पर अपने चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स, सिडनी, आस्ट्रेलिया में करेगा। यह कार्यक्रम दुनिया भर के विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को विचारों का आदान-प्रदान करने और अंग्रेजी भाषा के अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका और नवीन दृष्टिकोणों का पता लगाने के लिए एक साथ लाएगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित पैनल शामिल होगा।  एडम विनचेस्टर, सिडनी विश्वविद्यालय, अरिंदम मसांता, टीसीएस ऑस्ट्रेलिया, अब्बास कुदरती, लैट्रोब विश्वविद्यालय, निकिता एटकिन्स, यूएनएसडब्ल्यू सिडनी, कुश भाटिया, माइकल जॉन पेना, अमीर एच गैंडोमी, चिरंजीब बकची, डॉ. कमलजीत संधू जैसे नामी वक्ता शामिल होंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच में हाइब्रिड भागीदारी होगी, जिसमें वैश्विक विद्वानों की व्यक्तिगत ...

Video : Jaipur : पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिज...

चित्र

एम्स जम्मू में एक स्थायी जयपुर फुट केन्द्र स्थापित होगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर l ऑल इण्डिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइन्स एम्स जम्मू ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) जयपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस का उद्देश्य एम्स जम्मू में एक स्थायी जयपुर फुट केन्द्र स्थापित करना हैं जो विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र से दिव्यांगों को चलने-फिरने योग्य बनाएगा । बी.एम.वी.एस.एस. जयपुर के मुख्य संरक्षक और डा. देवेन्द्र राज मेहता ने बताया कि एम्स जम्मू के सीईओ प्रो. डॉ. शक्ति कुमार गुप्ता, बी.एम.वी.एस.एस. जयपुर के अध्यक्ष सतीश मेहता और दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर जम्मू में हस्ताक्षर किए गए।  बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक और डा. देवेन्द्र राज मेहता ने कहा कि एम्स भोपाल के बाद एम्स जम्मू से हुए समझौते का बडा लाभ दिव्यांगों को मिलेगा। एम्स जम्मू में प्रस्तावित जयपुर फुट सेंटर, एक विशेष सुविधा के रूप में कार्य करेगा जहां कृत्रिम अंग और अन्य सहायताएं जैसे कैलीपर्स आदि मिलेंगे। इसकी सेवाएं लाभार्थियों को पूरी तरह से निःशुक्ल दी जाए...

पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय स्मृति आर्ट कैंप में कलाकार हुए सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूज़ियम में पांच दिवसीय कला शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में मौसम की कड़ी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में युवा कलाकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर का उदघाटन कमल विजयवर्गीय ने स्व . रामगोपाल विजयवर्गीय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीपप्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय का महाप्रयाण अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ था । चित्रकार व कवयित्री डॉ अन्नपूर्णा शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। उन्होंने कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु कई उपयोगी टिप्स भी दिए। उन्होंने रामगोपाल विजयवर्गीय के साथ अपनी कुछ स्मृतियां भी साझा कीं। समारोह के समन्वयक व संयोजक प्रबोध कुमार गोविल ने बताया कि शिविर में कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों में से म्यूज़ियम में प्रदर्शन के लिए चित्रों का चयन किया गया है। इन्हीं में से चुनिंदा स्तरीय कलाकृतियों को 5000 रू प्रत्येक के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कुछ कलाकृतियों को रू 1100 के सांत्वना पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए । इन चि...

द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार-मीट इन इंडिया कानक्लेव में दुनिया भर के पर्यटन विशेषज्ञ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार पूरे भारत में उभरते गंतव्यों और अभिनव पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावशाली मंच है। 53 देशों के 270 विदेशी टूर ऑपरेटर्स, 300 बूथ्स और 11,000 से अधिक B2B बैठकों के साथ, 14वां संस्करण जीआईटीबी को वैश्विक पर्यटन बाजारों तक पहुंचने के एक प्रवेश द्वार के रूप में मज़बूती से स्थापित करता है। यह बात भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत ने  14वें जीआईटीबी के उद्घाटन सत्र में कही। यह आयोजन फिक्की द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर जयपुर में किया जा रहा है। मंत्री शेखावत ने कहा कि जीआईटीबी भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने और इसके पर्यटन परिदृश्य की विशाल विविधता को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें सांस्कृतिक पर्यटन, एमआईसीई , वैलनेस और इको-टूरिज्म शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेशनल कांग्रेस एंड कन्वेंशन एसोसिएशन (आईसीसीए) जो एमआईसीई उद्योग की वैश्विक संस्था है में भारत को हाल ही में मिली सदस्यता एक समय के अनुकूल ...