संदेश

उत्तराखंड : द्वारीखाल गुलदार के हमले में महिला की मौत // Uttarakhand Gul...

चित्र

गाँधी,जिन्ना,अम्बेडकर औऱ आजादी की किताब पर गोलमेज संवाद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, भारत की आज़ादी की कहानी के तीन प्रमुख पात्रों गांधी, जिन्ना और अंबेडकर को एक बार फिर नई दृष्टि से देखते हुए आई पत्रकार प्रतुल सिन्हा की पुस्तक" गांधी जिन्ना अंबेडकर और आजादी" पर राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में गोलमेज संवाद आयोजित किया गया। साहित्यगार द्वारा प्रकाशित प्रतुल सिन्हा की किताब "गांधी, जिन्ना, आंबेडकर और आजादी" पर चर्चा में राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सी. पी. जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए आम आदमी को मोबिलाइज किया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ ही देश भर में घूम-घूम कर यह महसूस किया की अंग्रेजों को कैसे हराया जा सकता है और उसी के अनुरूप उन्होंने सत्य अहिंसा और सत्याग्रह जैसे हथियारों का उपयोग किया . पूर्व मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने कहा कि इस शोधपरक पुस्तक में इतिहास को नए नजरिए से प्रदर्शित किया गया है.महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों को वोट का अधिकार दिलाया और उन्होंने देश में वैज्ञानिक रूप से कार्य कर आजादी दिलाई . विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पुस्तक का विश्लेषण करते हुए कहा...

गंगा : एक दिव्य स्वरूप‘‘ पुस्तक का लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘गंगाः एक दिव्य स्वरूप’ नामक पुस्तक का लोकार्पण समारोह हुआ। यह अवसर भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक बना, जिसमें कमला -गिरीश पोद्दार ने अपने पितृ पुरुष स्व. मिर्जामल पोद्दार, स्व. प्रभासचन्द्र पोद्दार एवं स्व. श्रीमती राजेश्वरी देवी पोद्दार को इस पुस्तक के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का आयोजन वीण् केण् पोद्दार फॉउंडेशन के अंतर्गत किया गया , वीण् केण पोद्दार फाउंडेशन के माध्यम से आर्ट कल्चर और लिटरेचर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है और फाउंडेशन मैरिट में आये छात्रों को स्कॉलरशिप भी देता है। पोद्दार परिवार की कुलदेवी मां गंगा को समर्पित यह पुस्तक न केवल गंगा के दिव्य स्वरूप, सौंदर्य और महत्व का वर्णन करती है, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभव भी प्रस्तुत करती है। पुस्तक एक महत्वपूर्ण नैतिक संदेश भी देती है कि नदियाँ केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि जीवन की धारा हैं, जिन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानित रखना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। इस अवसर पर उज्जैन से आए लाइफ मैनेजमेंट गुरु पंडित विजय...

राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के बने सीए रतन गोयल अध्यक्ष,जीपी गुप्ता महासचिव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ( 2025-27) के लिए सर्वसम्मति से सीए रतन गोयल को अध्यक्ष एवं सीए जी. पी. गुप्ता को महासचिव चुना गया। इस कार्यकारिणी में प्रदेश के पाँच संभागों- जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर-से उपाध्यक्ष एवं सचिव भी निर्वाचित किए गए , जो क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त, 64 सदस्य कार्यकारिणी के रूप में निर्वाचित हुए हैं तथा 14 सदस्यों को कार्यकारिणी में सह- नामांकित किया गया, जिससे संगठनात्मक प्रतिनिधित्व और अधिक समावेशी एवं प्रभावशाली बन गया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीए रतन गोयल एक अनुभवी एवं सक्रिय कर सलाहकार हैं, जिनका संगठनात्मक योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 2015-16 में टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसके अतिरिक्त 1999 में ICAI जयपुर शाखा के सचिव तथा 2023-25 के कार्यकाल में RTCA के महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण संगठन को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। महासचिव प...

अनहद अहद' में डॉ. मालती बसंत और डॉ. आबिद अम्बर का सम्मान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  भोपाल । सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. मालती बसन्त को 'अहद प्रकाश बाल साहित्य गौरव सम्मान 2025' व प्रख्यात ग़ज़लकार डॉ. अम्बर आबिद को 'अहद प्रकाश ग़ज़ल गौरव सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघुकथा शोध केन्द्र की निदेशक कान्ता रॉय थीं और अध्यक्षता निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे ने की। कार्यक्रम में स्व.अहद प्रकाश की धर्मपत्नी फ़रज़ाना अहद मौजूद थीं। मुख्य अतिथि कान्ता रॉय ने कहा कि 'अहद जी का बाल सुलभ मन सदैव सभी को जोड़ लेता रहा, आज उनकी स्मृतियों को ताज़ा करने का मौका मिला, जो निःसंदेह गरिमामय है।'अध्यक्षता कर रही डॉ. साधना बलवटे ने कहा कि 'बाल मन के कुशल चितेरे रहे अहद जी का जुड़ाव हर उम्र के लोगों के साथ सहज रहता था। बात मातृभाषा की है तो हमें अपनी मातृभाषा के प्रति जागरुक और सजग रहना चाहिए।' प्रोफेसर संजय द्विवेदी का कहना है कि बाल साहित्य का लेखन 'परकाया प्रवेश' जैसा है। संवेदना, वात्सल्य और मासूमियत से ही बच्चों को संबोधित किया जा सकता है,अहद जी ऐसे ही रचनाकार थे। वो बहुत बेहतर इंसान थे, इसलिए...

राजस्थान में डेढ़ वर्ष के भाजपा शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर दूदू विधानसभा क्षेत्र में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन तथा क्षेत्र में हाल ही में हुए पंचायत उप चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर पूर्व विधायक बाबू लाल नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का सम्मान किया एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में डेढ़ वर्ष के भाजपा शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है  प्रदेश में सरकार नाम की चीज नजर नहीं आती और भाजपा शासन में जनप्रतिनिधियों तथा मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था चरमरा गई है किसानों के लिए बुवाई का समय है लेकिन खाद बीज मिल नहीं रहा और कृषि मंत्री पहले कह रहे थे कि पूरे देश में नकली खाद और नकली बीज मिल रहा है अब कह रहे हैं कि यह सब गुजरात से आ रहा है जो की भारत सरकार एवं डबल इंजन की सरकार पर एक बेहद गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि ...

पुस्तक : "एकांतवास में ज़िंदगी" संवेदनशील यथार्थवाद की अवधारणा से मानवता और कुरूपता का यथार्थ दर्शन

चित्र
□  समीक्षक : मनीषा खटाटे  □ पुस्तक "एकांतवास में ज़िंदगी"   □ लेखक : अशोक लव □ मूल्य : 180 रुपये  □ द्वितीय संस्करण 2024  □ प्रकाशक : सर्व भाषा ट्रस्ट , राजा पुरी मेन रोड ,नयी दिल्ली । संवेदनशील यथार्थवाद (Sensitive Realism) को मानवीय भावजगत और यथार्थ को आत्मबोध और करुणाबोध की दृष्टि से परिभाषित किया जा सकता है। इस अवधारणा में साहित्यिक अभिव्यक्ति को संवेदनशील चेतना के स्वरूप में आकृतिबद्ध किया जाता है या जीवन की यथार्थ स्तिथियों को पीड़ा, द्वंद्व, वेदना, कुरूपता, आंतरिक संवेदनाओं, भावनात्मक अंतर्विरोधों , अच्छाई- बुराई के संदर्भ में कथावस्तु की संरचना में , मानवीय भावजगत के आधार पर विकसित किया जाता है। संवेदनशील यथार्थवाद में आत्मबोध के आयाम से यथार्थ को देखने की विशिष्टता और स्पष्टता रहती है तथा संवेदनशीलता और करुणाबोध की दृष्टि से यथार्थ का कठोरता की धार पर विश्लेषण और आकलन करके कथासंसार रचा जाता है। जीवन का यथार्थ खोजना हो तो मानवीय संवेदनाओं में खोजना चाहिए। यही आधार है संवेदनशील यथार्थ का। अस्तित्ववाद (Existentialism) और यथार्थवाद (Realism) समकालीन कथात्मक स...

एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के लिए उत्तर प्रदेश में ट्रायल के लिए स्लॉट्स पंजीकरण शुरू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   लखनऊ : एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के आगामी ट्रायल्स के लिए पंजीकरण को लेकर लखनऊ समेत मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर जैसे अन्य शहरों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखने को मिली है। स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए प्रबंधन ने ट्रायल्स के दिनों में और स्लॉट्स बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब नए पंजीकरण भी स्वीकार किए जा रहे हैं। 8 जुलाई से गोरखपुर के एनईआर रेलवे ग्राउंड में शुरू हो रहे ये ट्रायल्स, स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक अनोखा अवसर हैं जहां वे एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के उद्घाटन सीजन में भाग लेने का मौका पा सकते हैं।  इस वर्ष की शुरुआत में नोएडा में लांच की गई ईवीसीएल, स्थानीय प्रतिभाओं को देशी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। यह ट्रायल उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कभी मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, आर. पी. सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों की तरह उत्तर प्रदेश में अवसर की तलाश में थे। ईवीसीएल लीग कमिश्नर प्रवीण कुमार ने कहा “...

द इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स कलकत्ता चैप्टर ने जॉइंट ऑडिट कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : द इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स (आईआईए) के कलकत्ता चैप्टर ने अपने वार्षिक कार्यक्रम "जॉइंट ऑडिट कॉन्क्लेव 2025" का आयोजन किया। इस का विषय था “इंटरनल ऑडिट: परिवर्तनों को अपनाना और लचीलापन विकसित करना” इसका नेतृत्व चैप्टर के प्रेसिडेंट कल्लोल मित्रा ने किया।  इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की एडिशनल डेप्युटी कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया, श्रीमती यशोधरा रे चौधरी द्वारा हुआ। डेप्युटी डायरेक्टर सीएजी ऑफ इंडिया एस. शिवकुमार, ने भी उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर एक स्मारिका भी विमोचन किया गया जिसमें प्रतिष्ठित पेशेवर विशेषज्ञों के लेख शामिल थे। इसका संपादन पूर्व अध्यक्ष एवं बीओजी सदस्य सुमन चौधरी द्वारा किया गया। भारत के तीन प्रमुख पेशेवर संस्थान द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई), और द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के गणमान्य प्रतिनिधियों ने इस कॉन्क्लेव में भाग लिया। आईसीएआई, आईसीएमएआई और आईसीएसआई के रीजनल कौंसिल्स के चेयरपर्...

नाटक "ताज महल का टेंडर" बच्चों द्वारा प्रस्तुति

चित्र
० संवाददाता द्वारा ० नयी सिक्की : साहित्य कला परिषद् द्वारा पुरुस्कृत अजय शुक्ला द्वारा लिखित नाटक ताज महल का टेंडर को बच्चो द्वारा दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में पेश किया गया। ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य कार्यशाला में तैयार इस नाटक को सिंधी बाल उत्सव के अन्तर्गत सिंधी अकादमी द्वारा खानपुर क्षेत्र के सिंधी बच्चों ने बड़ी खूबसूरती से पेश किया। भष्ट्राचार पर आधारित इस नाटक को बच्चों ने आधे घंटे में सभी मुद्दो को प्रभावी ढंग से पेश किया।  इस नाटक में प्रमुख रूप से यह दर्शाया गया कि अगर बादशाह को आज ताजमहल बनवाना पड़े तो क्या होगा, एक बादशाह भी भष्ट्राचार और सरकारी तंत्र के जाल में उलझ कर रह जाएगा। इस नाटक का निर्देशन दीपक गुरनानी द्वारा किया गया था संयोजक रेखा कुमारी थी। बच्चे जिन्होंने इस नाटक में भाग लिया वो है, रोशनी कालड़ा, जीया, अवनी, चांदनी वधवा, चांदनी कालड़ा, हंसिका, मंतिका, भारती, अक्षरा, गुरप्रीत, रिमझिम, गुनगुन, सोनाक्षी, यश, जीवन, कृष्ण बजाज, कृष्ण चोधरा, दक्ष, सोयम, दिक्षा, सोनाक्षी किंगरानी व निर्मल। पार्श्व मंच मे थे नृत्य शोभा नारंग, मंच सज्जा उर्वशी गुरनानी, कॉस्ट्य...