विश्व ब्रेल दिवस : दृष्टि दिव्यांगों ने ब्रेल लिपि में समाचार पढ़े

नयी दिल्ली - आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक इरा जोशी ने कहा कि आकाशवाणी एक समावेशी माध्यम है और दृष्टि दिव्यांगजनों तक इसकी पहुंच सबसे आसान है। उन्होंने कहा कि ब्रेल दिवस जैसे अवसर हमें समावेशी और सुगम्य समाज बनाने के प्रति पुनःसमर्पण का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित लोगों को समाचार संकलन का हिस्सा बनाने से न केवल उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है बल्कि श्रोताओं और समाचार कक्ष में अन्य लोगों को दिव्यांगजनों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है।



आकाशवाणी समाचार और पुणे एवं नागपुर की क्षेत्रीय इकाइयों ने दृष्टि-बाधित छात्रों और अधिकारियों द्वारा समाचारों का प्रसारण करके विश्व ब्रेल दिवस को अभिनव तरीके से मनाया। समाचार को ब्रेल में लिपिबद्ध किया गया था और इन्हें लाइव पढ़ा गया।  दिल्ली से पांच मिनट का हिंदी बुलेटिन दृष्टिबाधित अधिकारी कमल प्रजापति ने पढ़ा।


मराठी में समाचारों का पुणे से लाइव प्रसारण हुआ और इसे दृष्टि बाधित छात्रों गुलाब काम्बले एवं कविता गवली द्वारा प्रस्तुत किया गया। ये छात्र पुणे ब्लाइंड मेन्स एसोसिएशन के थे। आकाशवाणी का पुणे केन्द्र 2016 से ब्रेल लिपि में समाचारों को प्रसारित कर रहा है। पुणे इकाई की इस अनूठे प्रयास के लिए सराहना की गई है।


आकाशवाणी की नागपुर इकाई में सुश्री सलोली कपगटे ने दो मिनट का एफएम समाचार पढ़ा। उन्होंने अपने प्रशिक्षक सुश्री कंचन नाजपांडे की मदद से ब्रेल लिपि में समाचार पढ़े। दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनकी मुख्यधारा में उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा