जिसे प्यार नहीं मातृभूमि से मृतक और अभागा है


विजय सिंह बिष्ट


गुफा कंदराओं से उतराखंण्डी जागा है।
जिसे प्यार नहीं मातृभूमि से मृतक और अभागा है।
गंगा यमुना का उद्गम उफन कर आया है।
किरीट हिमालय का उत्तराखण्ड पर छापा है।
बोल उठा जनमानस उत्तराखण्ड हमारा है।
नर नारी बाल वृद्ध का यही एक नारा है।


सुन नहीं रहा मुलायम चुप्पी साधे शासन है।
नारी का चीरहरण किया वह दुष्ट दुशासन है।।
भूल चुका वह अब भी कई कृष्ण मुरारी हैं।
मातृभूमि की रक्षा में अनेकों नेक पुजारी हैं।


लेके रहेंगे उत्तराखण्ड पक्का संकल्प हमारा है।
जनमानस मुखरित हो उठा यह प्रदेश हमारा है।
सड़कों गलियों गांव गांव से आज एक ही नारा है।                                                                                          उत्तराखण्ड लेके रहेंगे  यह प्रदेश हमारा है।


इस पावन धरती पर शिव ने अलख जगाया था।
गोरखों को पछाड़ा फिरंगियों को भगाया था।
उस धरती के बीर सपूतों ने फिर संघर्ष उठाया है।
गुफा कंदराओं से नरसिंह बन फिर दहाड़ा है।


बद्री केदार के संत तपस्वी प्राणों की आहुति देंगे।
प्राणों की बलि देकर भी उत्तराखंडी राज लेंगे।
सुनो देश के कर्णधार मत चुप्पी साधो।
अच्छा होगा उत्तराखण्ड की सीमा बांधों।
 हर मानव से विनय यही विकास हमारा नारा है।
उत्तराखंडी जाग उठा है उत्तराखण्ड हमारा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा