बुढ़ापे के रंग,संगनी के संग


विजय सिंह बिष्ट 


बुढ़ापे के रंग, संगनी के संग
सुबह सांझ जब बुढ़िया आती है,
चंद्रमुख से जरा घूंघट  हटाती है,
जब शुभ रात्रि और शुभ प्रभात कहूं,
बेचारी चरण वंदन कर जाती है।


प्यार भरा कुछ बोलूं,
मंद मुस्कान के संग लजाती हैं,
प्रसंन्न चित में वह चंद्रमुखी,
कटुमुद्रा में सूर्य मुखी बन जाती हैं
थोड़ी सी बात में कभी चिढ़ जाये,
कभी अंदर का लावा उगल जाती हैं।


नदिया की सी प्रबल धारा,
छोड़ किनारे मध्य में आ जाती हैं
बसते एक ही नीवड़ में,
कभी पूरब पश्चिम बन जाती हैं।


शांत भाव जब उभरे मन में,
सागर सी शीतल हो जाती हैं,
जरा जरा सी बातों में,
कभी हंसती कभी रूठ जाती हैं,
कभी शेरनी सी बन जाये,
कभी भीगी बिल्ली बन जाती हैं।


कितना कोमल दिल वाली हैं,
कभी नैराश्य निष्ठुर बन जाती हैं,
बुढ़ापे में जब जवानी भाये,
जीवन के मधुर गीत गुनगुनाती हैं।
कभी मांग पूरी नहीं हुई,
जाके कोप भवन सजाती हैं।
 मायके की यादों में खोई,
कभी हंसती कभी रुवांसी हो जाती हैं,
मेरी हर तकलीफों में,
बाहर भीतर करके बुदबुदाती हैं।


फिर भी उनका मुझ पर वरदहस्त है,
ममता से मेरा अंग अंग सहलाती हैं,
गंगा यमुना का सा ये पावन संगम,
 सुहृदयआकर गले लग जाती हैं
बुढ़ापे के एक दूजे के सहारे,
आपस में लकुटिया बन जाते हैं


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार