भूल गए हैं लोग,भ्रमण पर जाना


विजय बिष्ट


स्मृति शेष।
भूल गए हैं लोग,भ्रमण पर जाना,
चौराहों के रास्ते और पार्कों में आना।
हंस हंस कर बातें करना,हाथ मिलाना।
गुपचुप बातें करना, हंसना हंसाना,
भूल गए लोग,पार्कों में जाना।


योगा करना, सत्संग में जाना,
अनुलोम-विलोम करना,हाथ पांव चलाना।
मशीनों की बर्जिस,चर्खी घुमाना।
भूल गए लोग, घूमने को जाना।


भूल चुके सब कुछ,
   नाते रिस्तों को निभाना।
नाना नानी भूल चुके,
   भूल चुके मायके पीहर जाना।
मंदिर मस्जिद भूल चुके,
    भूले धूप दीप चढ़ाना।
शादी व्याहों की रौनक,
  जन्म दिवसों का मनाना।
भूल गए लोग,सारे रीति-रिवाज मनाना।


आज नहीं आता कोई अपना,
नहीं कोई परदेशी अनजाना,
भूल चुके सारे नाते रिस्ते,
 एक दूसरे के घर आना जाना।
मुंह में रक्षा कवच लगा है,
ललचाई नज़रों से आंखें मिलाना।
अपनों से दो गज की दूरी,
नहीं प्यार से अंग लगाना।


कितना भयावह शत्रु खड़ा है,
अपनों से ही डर कर रहना,
विध्वंस कर दिया सृष्टि का,
चेतन और नव चेतना का मर जाना।
भूल गए हैं लोग प्यार जताना।


पग पग पर मृत्यु खड़ी है,
ये क्रूर संदेश देकर जाना,
भूल चुका मानव,देशाटंन करना,
अंतरिक्ष की उड़ानों में जाना,
भूल चुका मानव , मानव को बचाना।
कोरोना और कोरोना की दवा बनाना।
    ‌         


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार