फूल मिले या कांटे पर मुस्कान बनाए रहिए


0 कमलेश कौशिक कमल 0
हमने सोते सागर में
तूफान मचलते देखा है
चांद की शीतल किरणों से,
पत्थर भी पिघलते देखा है
क्या चीज है वो हम ना जाने;
हमने तो उनकी नजरों से ,
आकाश भी झुकते देखा है।
*******
मेहंदी का रंग चढ़ता है
सूख जाने के बाद ,
कुछ लोग याद आते हैं
बिछड़ जाने के बाद,
यूं तो बहुत रोएगा जमाना
हम पर भी एक दिन ;
लेकिन इस जग से चले
जाने के बाद ।
******
दिल में आशाओं के
घर पर दीप जलाए रहिए
फूल मिले या कांटे
पर मुस्कान बनाए रहिए,
और से नहीं कटेंगी
यह जीवन की राहें;
इसीलिए चेहरे पर अपने
नूर बनाए रहिए ।

टिप्पणियाँ

बहुत सुंदर भाव पूर्ण रचना।
हार्दिक शुभकामनाएं आपको

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा