दी राजलक्ष्मी महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के संचालक मंडल के चुनाव संपन्न

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर शहर की दी राजलक्ष्मी महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के संचालक मंडल के चुनाव राजस्थान राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरण के निर्देशानुसार व नियुक्त निर्वाचन अधिकारी उमेश चन्द शर्मा, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी बैंक, भरतपुर की देखरेख में बैंक की मुख्य शाखा - दीवान चैम्बर, नवाब साहब की हवेली, त्रिपोलिया बाज़ार, जयपुर में संपन्न हुए I  बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद इकबाल खान ने बताया की दी राजलक्ष्मी महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों के लिए नंदिता राज, रेशमा, नीतू जैन, ममता कुमारी गौतम, उषा सिंघल,

 तरन्नुम, नुसरत जहाँ, रोमा उधवानी, अनीशा खान व सुप्रिया कुरैशी विजयी रहे I निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश चन्द शर्मा द्वारा सभी निर्वाचित संचालको को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये I हाल ही बैंक के संचालक मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव हुए जिसमे नंदिता राज अध्यक्ष व रेशमा उपाध्यक्षा निर्विरोध निर्वाचित हुई I दी राजलक्ष्मी महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. इकबाल खान द्वारा निर्वाचन अधिकारी उमेश चन्द शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी उमा चौधरी, नेहा जैन, 

ताहिरा खान, जे.पी.मीणा, अचल सिंह चौहान व माणक चौक थानाधिकारी श्री आर. एस. सोढा सहित सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में नियुक्त चुनाव अधिकारियो सहित सुरक्षा में तैनात पुलिस कार्मिको व निजी सुरक्षा बल के सशस्त्र सुरक्षाकर्मियो का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा