"रैबिट-टोरटॉइस मॉडल फ़ॉर कैंसर क्योर" पुस्तक का विमोचन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, वैकल्पिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा के समर्थक डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी ने "Rabbit-Tortoise Model for Cancer Cure" नामक पुस्तक का विमोचन किया  यह पुस्तक कैंसर से छुटकारा पाने और कैंसर उद्योग के जाल से बचने के लिए साक्ष्य-आधारित रणनीति पर आधारित है। साथ ही यह कैंसर उद्योग की उन कमियों को भी उजागर करती है जिनके ज़रिये भले-चंगे स्वस्थ लोगों को भी कैंसर रोगियों में परिवर्तित किया जा रहा है।  दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन पिलानी की श्रीधर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. ओ.पी. गुप्ता द्वारा किया गया।

डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी के अनुसार, "इन दिनों एलोपैथी चिकित्सा पद्धति से जुड़े उद्योग द्वारा शरीर में निष्क्रिय या सुप्त अवस्था में पड़े कैंसर का भी इलाज कर लोगों को मूर्ख बनाने का व्यवसाय जोरों पर है। आम लोग चूंकि मेडिकली एक्सपर्ट नहीं होते बस, इसी बात का फायदा उठाकर बहुत-से एलोपैथी चिकित्सक इलाज के नाम पर नौटंकी करके न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य को जानलेवा हानि पहुंचा रहे हैं बल्कि उनसे उनका पैसा भी अटेर रहे हैं। इससे लोगों के जान और माल दोनों की हानि हो रही है।

अपनी नई किताब के विमोचन के अवसर पर डॉ.बीआरसी ने कहा  कि कभी चिकित्सक को स्वास्थ्य की रक्षा कर जान बचाने वाले ईश्वर का रूप माना जाता था। लेकिन आज के उपभोक्तावादी दौर में चिकित्सक-समुदाय भी व्यावसायिक मानसिकता से अछूता नहीं रह गया। बहुत-से डॉक्टर आज जानबूझकर किसी के शरीर में निष्क्रिय अवस्था में पड़े हानिरहित कैंसर का भी इलाज करना शुरू कर देते हैं जिससे निष्क्रिय पड़ा वह ग़ैरहानिकारक कैंसर भी सक्रिय या एक्टिव हो जाता है। परिणामस्वरूप, दिन-ब-दिन कैंसर के नये मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

डॉ. बीआरसी द्वारा लिखी यह पुस्तक प्राकृतिक-चिकित्सा की प्रभावशीलता और आसानी से पालन हो सकने वाली आहार सम्बन्धी सलाहों पर प्रकाश डालती है। पुस्तक में वह बताते हैं कि कैसे फल-शाक-सब्ज़ियों आदि प्राकृतिक आहारों और सही जीवनशैली को अपनाकर कैंसर जैसी घातक, जानलेवा और अब तक की लाइलाज बीमारी से भी मुक्ति पाकर जीवन के मायने बदले जा सकते हैं।  कैंसर के लिए प्राकृतिक उपचार का महत्व तो बता ही रहे हैं साथ ही, कैंसर के उपचार के लिये सिर्फ परम्परागत एलोपैथिक चिकित्सा उपचार पर निर्भर रहने के खतरों के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं।

डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी अब तक मधुमेह सहित विभिन्न रोगों के लिए अपनी प्राकृतिक चिकित्सा उपचार विधियों के लिए लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। उनका दावा है कि कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा और आहार उपचार विधियों द्वारा अनेक लोगों को स्वस्थ कर उनका जीवन बचाया। उनके दावों की पुष्टि आयुष मंत्रालय के एनआईएन (NIN) विभाग द्वारा भी की गयी। उनके द्वारा बताई गई डीआईपी डाइट (अर्थात् अनुशासित और संतुलित आहार) की क्लिनिकली जांच व पुष्टि आयुष मंत्रालय द्वारा भी की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा