मानहानि का मुकदमा करने को स्वतंत्र है वनतारा – सुप्रीम कोर्ट

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : सुप्रीमकोर्ट ने वनतारा पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है। शीर्ष अदालत, गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वनतारा (ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर) की जाँच की माँग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। वनतारा पर जो आरोप लगाए गए थे, भविष्य में वैसे ही आरोपों पर की गई शिकायतों या कार्यवाही पर भी शीर्ष अदालत ने कुछ शर्तों के साथ रोक लगा दी है। वनतारा और संबंधित अधिकारियों को एसआईटी द्वारा सुझाए गए उपायों पर विचार करने और उन्हें लागू करने का निर्देश भी कोर्ट ने दिया।
इससे पहले मामले की जाँच कर रही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने भी गुजरात के जामनगर स्थित प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा को क्लीन चिट दे दी थी। न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि वनतारा में अनुपालन और नियामों की पालना के मुद्दे को लेकर एसआईटी संतुष्ट है।
एसआईटी की रिपोर्ट को सीलबंद करके, गोपनीय रखने का आदेश कोर्ट ने दिया। हालांकि वनतारा को उसके अपने उपयोग के लिए इसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। शीर्ष कोर्ट ने एसआईटी की जांच के निष्कर्षों को गोपनीय नहीं माना। कोर्ट ने कहा कि “हम प्रतिवादी - वनतारा को किसी भी आपत्तिजनक प्रकाशन को हटाने या गलत सूचना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने या मानहानि के लिए कार्रवाई करने की स्वतंत्रता देते हैं।

कोर्ट के फैसले पर वनतारा के प्रवक्ता ने कहा कि "हम अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों का स्वागत करते हैं। एसआईटी की रिपोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि वनतारा के पशु कल्याण मिशन के विरुद्ध उठाए गए संदेह और आरोप निराधार थे। वनतारा हमेशा से बेजुबानों के प्रति प्रेम, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। हमारे द्वारा बचाया गया प्रत्येक जानवर, प्रत्येक पक्षी, हमें याद दिलाता है कि वे हमसे अलग नहीं हैं। जब हम जानवरों की देखभाल करते हैं, तो हम मानवता की आत्मा की भी देखभाल कर रहे होते हैं।

कोर्ट ने मीडिया और सोशल मीडिया में आई खबरों और गैर-सरकारी संगठनों व वन्यजीव संगठनों की विभिन्न शिकायतों के आधार पर वनतारा के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। पिछले माह 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी गठन का आदेश दिया था। एसआईटी ने शुक्रवार को सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड