संदेश

राजस्थान से शुरू हुआ युवाओं के नेतृत्व में हरित क्रांति का नया अध्याय

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर,पहली युवा सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन 21 जुलाई को कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन संजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. मंजू बाघमार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, और ‘जल पुरुष’ व मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने “पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के प्रति जागरूकता व जनभागीदारी के लिए एक अभिनव और सार्थक पहल” पर अभियान का पोस्टर जारी किया बताया। मंत्री ने इस अवसर पर सम्मेलन की पहली न्यूज़लेटर का विमोचन भी किया, जिसमें आगामी कार्यशालाओं, आयोजनों और युवाओं की भागीदारी वाले अभियानों की जानकारी दी गई है।  संजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को लेकर युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने वाली एक अनोखी पहल बताया . अभियान परंपरा, नवाचार और जनभागीदारी का संगम है, जो केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक युवा-प्रेरित जनांदोलन बन रही है स्था...

बच्चों के लिए ट्यूशन और कोचिंग क्लास बनती जा रही बैसाखी

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे  ०  वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र गति से परिवर्तन हो रहे हैं। बच्चों के लिए स्कूल वह स्थान है जहाँ वे अपने सीखने के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष बिताते हैं। प्रारंभिक शिक्षा और जीवन कौशलों की नींव भी यहीं रखी जाती है। एक समय था जब बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ घर पर माता-पिता या बुजुर्गों की सहायता से अपनी शिक्षा पूरी कर लेते थे। स्कूल और घर के बीच संतुलन बनाकर वे स्वयं को मजबूत बना लेते थे। लेकिन आज स्थिति बदल गई है।  ट्यूशन और कोचिंग कक्षाएं अब बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये सहायक माध्यम अब बच्चों के लिए ‘बैसाखी’ बनती जा रही हैं। जैसे किसी शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति के लिए बैसाखी चलने का सहारा होती है, उसी प्रकार आज अधिकांश बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए ट्यूशन और कोचिंग पर निर्भर होते जा रहे हैं। शिक्षा प्रणाली में बदलाव और ट्यूशन का प्रचलन अब जरूरत कम फैशन ज्यादा बनता जा रहा है। पिछले कुछ दशकों में हमारे देश में शिक्षा का स्तर तो बढ़ा है, लेकिन उसके साथ ही प्रतिस्पर्धा का स्तर भी आसमान छूने लगा है...

केयर एक्सपर्ट’ इजिप्ट में लॉन्च करेगी एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   गुरुग्राम : इजिप्ट में एक एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए, रिलायंस जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने इजिप्ट की कंपनी ‘टेलीकॉम इजिप्ट’ के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत यह प्लेटफॉर्म, हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) को एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड के साथ जोड़गा। इसके साथ ही यह हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म क्लिनिकल और प्रशासनिक डेटा को वैश्विक तौर-तरीकों के अनुरूप दिखाएगा। खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म का डेटा, इजिप्ट में नेशनल क्लाउड में स्टोर होगा। केयरएक्सपर्ट एक AI संचालित स्वास्थ्य सेवा टेक्नोलॉजी कंपनी है। भारत में अपोलो, सीके बिड़ला, रिलायंस, आर्टेमिस, एचसीएल, सिप्ला, रक्षा मंत्रालय, बीएचईएल, डीवीसी, टाटा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स जैसे देश के कई बड़े सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और हॉस्टपिटल पहले से ही केयरएक्सपर्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों और संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहा है। जिनमें मल्टी-स्पेशलि...

सीएमए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम घोषित जयपुर सैन्टर के मेरिट में रहे 10 प्रथम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया ने जून 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जयपुर चैप्टर से 317 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें से 239 विद्यार्थी ने सफलता हासिल की । इस प्रकार रिजल्ट 75.39 प्रतिशत रहा | दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया जयपुर सैन्टर की अध्यक्ष पूर्णिमा गोयल ने बताया कि जयपुर सैन्टर से निम्नलिखित विद्यार्थियों ने मेरिट में प्रथम 10 स्थान प्राप्त किया - कुल 400 में से प्राप्त रेंक और प्राप्त अंक -1 -भूमिका रामचंदानी-318 /,2 - करण गहलोत - 316 ,/ 3 -- कृपा ताम्बी -312 ,/ 4 - साची खण्डेलवाल - 310,/ 5 - हिमांशी घिया--306 ,/ 6 -- आर्यन जैन- 304 ,/ 7 --ख़ुशी जैन --300,/ 8-- दीपक शर्मा - 300, 9 -- हिमांशु शर्मा -298 - / 10-- याशिका सारस्वत - 298 ,/ 11--परिणिता सारडा - 296 / 12 - विशाल गुर्जर--292 / जयपुर सैन्टर की अध्यक्ष पूर्णिमा गोयल ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर चैप्टर ने सम्मान समारोह आयोजित किया और टॉप 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिसमें उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। सीएमए पी....

लेगेसी से चलने वाली डेमोक्रेसी मुख्य डेमोक्रेसी नहीं है : मनसुख मांडविया

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली : प्रबोधनी के नेतृत्व में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेमोक्रेटिक लीडरशिप की 8वीं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया और विशेष अतिथि के तौर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाग लिया। आरएसएस के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया और वीरेंद्र सचदेवा ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेमोक्रेटिक लीडरशिप द्वारा पास हुए बच्चों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर बधाई दी। मनसुख मांडविया ने कहा कि लीडरशिप कई तरीके से हो सकते हैं आर्थिक, सामाजिक लेकिन आप लोगों ने राजनीति क्षेत्र में लीडरशिप को चुना है और अगर सचमुच लीडर बनना है तो अपने लक्ष्य को निर्धारित करने होंगे। दूसरा आपको भविष्य में अगर लीडरशिप करना है तो एक साल का प्रशिक्षण आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि इस बात की जानकारी मिल सके कि आपको कब और कितना बोलना है। मांडविया ने कहा कि लेगेसी से चलने वाली डेमोक्रेसी मुख्य डेमोक्रेसी नहीं है बल्कि देश में रहने वाले सभी लोगों को देश में अपना योगदान देने के लिए अवसर मिलना...

महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव चोरी करने की साजिश रची जा रही : राहुल गांधी

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा-आरएसएस के इशारे पर काम कर रहा है और महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव को चोरी करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में पटना में इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गए 'संपूर्ण बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सीपीआई एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई नेता डी राजा, वीआईपी नेता मुकेश साहनी, सीपीआई (एम) नेता एमए बेबी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, लोकसभा सांसद तारिक अनवर, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, लोकसभा सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, लोकसभा सांसद मनोज राम समेत अन्य गठबंधन दलों के नेताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर से शहीद स्मारक के बीच उमड़े भारी जनसैलाब का नेतृत्व किया। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सव...

अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने नई सीरीज मिट्टी का ट्रेलर जारी किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई: अमेज़न की मुफ्त स्ट्रीमिंग सेवा अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज मिट्टी का ट्रेलर जारी किया , एक दिल को छू लेने वाली कहानी, जो ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में बसी है। मिट्टी शोक, संघर्ष, आत्म-विकास और इंसान के अपनी जन्मभूमि से जुड़े अटूट रिश्ते को गहराई से दिखाती है। इस सजीव और संवेदनशील ड्रामा में ईश्वक सिंह, श्रुति शर्मा, दीक्षा जुनेजा, योगेन्द्र टिकू और अल्का अमीन जैसे  कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह ट्रेलर एक ऐसे संसार की झलक देता है, जो अपनापन और परंपराओं से भरपूर है, लेकिन अब बदलाव की दहलीज़ पर खड़ा है। कहानी के केंद्र में शहर का एक सफल विज्ञापन कार्यकारी, राघव हैं, जिसकी ज़िंदगी उस समय करवट लेती है जब वह उस गाँव की ओर लौटता है, जिसे वह कभी अपना घर कहा करता था। अपने प्रिय दादा को अंतिम विदाई देने के लिए शुरू हुआ यह सफ़र, धीरे-धीरे एक ऐसी यात्रा बन जाता है जहाँ राघव फिर से अपने उद्देश्य, अपने लोगों और उस जगह की तलाश करता है, जिसे वह कभी पीछे छोड़ चुका था। यह सीरीज़ ग्रामीण भारत को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है यह हमें या...

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ऐस प्रो सबसे किफायती 4-व्‍हील मिनी-ट्रक

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन निर्माता, ने ऑल-न्‍यू टाटा ऐस प्रो लॉन्च करके छोटे कार्गो परिवहन में एक नये युग की शुरुआत की है। टाटा ऐस प्रो केवल Rs. 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया है और भारत का सबसे सस्ता फोर-व्‍हील मिनी ट्रक है। यह शानदार दक्षता, लचीलापन और बेहतरीन मूल्य देता है। नए उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया, टाटा ऐस प्रो पेट्रोल, बाय-फ्यूल (सीएनजी + पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध है। ग्राहक व्यावसायिक जरूरतों के मुताबिक अपनी पसंद का वैरिएंट चुन सकते हैं। ग्राहक टाटा मोटर्स के देशभर में फैले 1250 कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स सेल्‍स टचप्‍वाइंट्स या टाटा मोटर्स के ऑनलाइन सेल्‍स प्‍लेटफॉर्म, फ्लीट वर्स, पर अपने पसंदीदा ऐस प्रो वैरिएंट को बुक कर सकते हैं। टाटा ऐस प्रो को खरीदना बेहद आसान है, कंपनी ने प्रमुख बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को लोन के लिए फौरन मंजूरी मिलेगी, उन्‍हें ईएमआई के लचीले विकल्प होंगे और उनकी जरूरतों के अनुसार फंडिंग सपोर्ट मिलेगा। ऐस प्रो को लॉन्च करते हुए, टाटा मोटर...

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली ० महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के शाहदरा जिले में महाराजा अग्रसेन भवन, वेस्ट ज्योति नगर, बाबरपुर, शाहदरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न जाँचें की गईं : नेत्र जाँच शार्पसाइट आई हॉस्पिटल दंत परीक्षण क्लोव डेंटल अन्य स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी., आर.बी.एस., बी.एम.डी., पी.एफ.टी., कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच, यूरिक एसिड व कैल्शियम जाँच मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी तथा रेल भवन नई दिल्ली के पूर्व प्रिंसिपल प्राइवेट सचिव आर.एस. शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा जिला नवीन शाहदरा अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार पांचाल, भाजपा उत्तर पूर्व दिल्ली जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा, पूर्व चेयरमैन सचिन शर्मा, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी, शाहदरा उत्तरी जोन के डिप्टी चेयरमैन म...

नेक्स्ट क्वांटम ने लॉन्च किया स्वदेशी स्मार्टफोन

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी स्मार्टफोन, जो पूरी तरह से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ डाटा गोपनीयता की पूरी गारंटी देता है। भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा में नेक्स्टक्वांटम (NxtQuantum) ने ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन लॉन्च किया।  भारत में बना, भारत और दुनिया के लिए तैयार, ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम नेक्स्टक्वांटम ओएस (NxtQuantum OS) पर चलता है। यह स्मार्टफोन प्रदर्शन, किफायती कीमत और गोपनीयता का अनूठा संगम है।  यह भारतीय यूज़र्स को विदेशी डिवाइसेज़ और अपारदर्शी सॉफ्टवेयर सिस्टम्स के विकल्प के रूप में पूर्ण नियंत्रण और पारदर्शिता प्रदान करता है। इस लॉन्च के साथ, नेक्स्टक्वांटम ओएस यह परिभाषित कर रहा है कि स्मार्टफोन युग में स्वामित्व, पारदर्शिता और डिजिटल विश्वास का असली मतलब क्या होना चाहिए। नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजी (NxtQuantum Shift Technologies) के संस्थापक एवं सीईओ, ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन, माधव शेट्ठ ने इसे लॉन्च करते हुए कहा " ए आई प्लस स्मार्टफोन का उद्देश्य भार...