टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ऐस प्रो सबसे किफायती 4-व्‍हील मिनी-ट्रक

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन निर्माता, ने ऑल-न्‍यू टाटा ऐस प्रो लॉन्च करके छोटे कार्गो परिवहन में एक नये युग की शुरुआत की है। टाटा ऐस प्रो केवल Rs. 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया है और भारत का सबसे सस्ता फोर-व्‍हील मिनी ट्रक है। यह शानदार दक्षता, लचीलापन और बेहतरीन मूल्य देता है। नए उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया, टाटा ऐस प्रो पेट्रोल, बाय-फ्यूल (सीएनजी + पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध है। ग्राहक व्यावसायिक जरूरतों के मुताबिक अपनी पसंद का वैरिएंट चुन सकते हैं।

ग्राहक टाटा मोटर्स के देशभर में फैले 1250 कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स सेल्‍स टचप्‍वाइंट्स या टाटा मोटर्स के ऑनलाइन सेल्‍स प्‍लेटफॉर्म, फ्लीट वर्स, पर अपने पसंदीदा ऐस प्रो वैरिएंट को बुक कर सकते हैं। टाटा ऐस प्रो को खरीदना बेहद आसान है, कंपनी ने प्रमुख बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को लोन के लिए फौरन मंजूरी मिलेगी, उन्‍हें ईएमआई के लचीले विकल्प होंगे और उनकी जरूरतों के अनुसार फंडिंग सपोर्ट मिलेगा।

ऐस प्रो को लॉन्च करते हुए, टाटा मोटर्स के एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफीसर गिरीश वाघ ने कहा, "टाटा ऐस ने भारत में कार्गो परिवहन को बदल दिया था। पिछले 20 सालों में, इसने 25 लाख से ज्यादा उद्यमियों को सशक्त किया है और यह प्रगति एवं संभावना का प्रतीक बन चुका है। नया टाटा ऐस प्रो इस विरासत को नई पीढ़ी के लिए और बेहतर बनाता है। यह स्थिरता, सुरक्षा और लाभ देने के लिए बनाया गया है, इससे महत्‍वाकांक्षी उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ज्यादा कमाई की संभावनाएं बढ़ती हैं।"

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (एससीवीपीयू), पिनाकी हल्दर ने टाटा ऐस प्रो के बारे में कहा, "टाटा ऐस प्रो को ग्राहकों की जरूरतों को समझकर बनाया गया है और इसे कई तरह के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे लाखों किलोमीटर तक अलग-अलग इलाकों और मौसम में कठिन परीक्षणों में आजमाया गया है। यह पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे कई ईंधन विकल्पों, सस्ती कीमत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ आता है,

 जो इसे हर तरह के काम के लिए मूल्यवान बनाता है। यह टाटा मोटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को भरोसेमंद और आधुनिक वाहन समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। दिल्ली-एनसीआर, भारत का प्रमुख आर्थिक और शहरी केंद्र, देश के सबसे मुश्किल लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में से एक है, जहां तेजी, दक्षता और पर्यावरण नियमों का पालन बहुत जरूरी है। दिल्ली में, जहां सरकार ग्रीन व्‍हीकल्‍स को बढ़ावा देती है, टाटा ऐस प्रो ईवी किराना, दूध और कूरियर डिलीवरी के लिए शांत और प्रदूषण-मुक्त समाधान देता है।

 इसका छोटा आकार, फोर-व्‍हील स्थिरता और कम रखरखाव इसे ई-कॉमर्स डिलीवरी करने वालों के लिए खास बनाता है, जो निश्चित रास्तों पर काम करते हैं। देश के सबसे बड़े सीएनजी नेटवर्क के साथ, ऐस प्रो बाय-फ्यूल दिल्ली के लागत-संवेदनशील बाजार के लिए उपयुक्त है, जो एफएमसीजी, दवाइयों और छोटे औद्योगिक वितरण को कम ईंधन खर्च और अधिक कार्यक्षमता के साथ सपोर्ट करता है।

एनसीआर के आसपास के शहरों, गुरुग्राम और नोएडा, जहां गोदाम और औद्योगिक क्षेत्र हैं, ऐस प्रो ईवी और बाय-फ्यूल के लिए बेहतरीन बाजार हैं। इस मिनी-ट्रक का आराम और आसान ड्राइविंग ड्राइवरों की थकान कम करता है, और इसका लंबा लोड डेक व 750 किग्रा की क्षमता पार्सल, किराना और पैकेज्ड सामान की बड़ी मात्रा में ढुलाई को आसान बनाता है। रीदाबाद, जहां ऑटो पार्ट्स और पैकेजिंग के छोटे व्यवसाय हैं, और गाजियाबाद, 
जो बिल्डिंग मटेरियल और पानी के लॉजिस्टिक्स के लिए जाना जाता है,

 वहां ऐस प्रो पेट्रोल मिनरल वाटर, सीमेंट और नगरपालिका कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है। यह नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के बाहरी इलाकों में थ्री-व्‍हीलर वाहन मालिकों के लिए भी किफायती और मजबूत विकल्प देता है, जो अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं। टाटा मोटर्स का शानदार सर्विस नेटवर्क और स्टार गुरु का समर्थन ऐस प्रो रेंज को सुरक्षित, लचीला और ईंधन-कुशल बनाता है, जो दिल्ली-एनसीआर की तेज़ लास्ट-माइल डिलीवरी जरूरतों को पूरा करता है।

टाटा ऐस प्रो 750 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ पेलोड क्षमता और 6.5 फीट (1.98 मीटर) के बहुपयोगी डेक के साथ एक नया मानक स्थापित करता है। यह हाफ-डेक या फ्लैटबेड जैसे फैक्ट्री-फिटेड लोड बॉडी विकल्पों में उपलब्ध है जिन्‍हें अलग-अलग जरूरतों में प्रयोग कर मुनाफा बढ़ाया जा सकता है। यह कंटेनर, नगर निगम की जरूरतों, और रीफर बॉडी फिटमेंट के लिए कॉम्‍पैटिबल है। इसका उच्च-शक्ति चेसिस और मजबूत एग्रीगेट्स भारी भार के तहत विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।

मुनाफे में बढ़ोतरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया, ऐस प्रो पेट्रोल, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध है : पेट्रोल: 694cc इंजन 30bhp और 55Nm टॉर्क देता है, इसमें पावर का संयोजन ईंधन दक्षता से किया गया है। इलेक्ट्रिक: टाटा मोटर्स का आधुनिक ईवी आर्किटेक्चर 38bhp, 104Nm टॉर्क और 155 किमी की रेंज प्रदान करता है, जिसमें IP67-रेटेड बैटरी और मोटर हर मौसम में विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं।
बाय-फ्यूल: सीएनजी की लागत-दक्षता को 5-लीटर पेट्रोल बैकअप टैंक के साथ जोड़ता है। सीएनजी मोड में यह 26bhp और 51Nm टॉर्क देता है।

लंबे समय तक ड्राइविंग के लिए बनाये गये, ऐस प्रो में बड़ा, कार जैसा केबिन, एर्गोनॉमिक सीटिंग, पर्याप्त स्टोरेज और आधुनिक सुविधाएं हैं। AIS096-कॉम्‍प्‍लाएंट क्रैश-टेस्टेड केबिन के साथ सुरक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वैकल्पिक इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। टाटा मोटर्स का फ्लीट एज कनेक्टेड व्‍हीकल प्‍लेटफॉर्म, जिसमें 8 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, गाड़ी की सेहत, ड्राइवर व्यवहार और अनुमानित रखरखाव के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है। गियर शिफ्ट एडवायजर और रिवर्स पार्किंग असिस्‍टेंस जैसे फीचर्स शहरी और ग्रामीण नैविगेशन को आसान बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत