महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली ० महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के शाहदरा जिले में महाराजा अग्रसेन भवन, वेस्ट ज्योति नगर, बाबरपुर, शाहदरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न जाँचें की गईं : नेत्र जाँच शार्पसाइट आई हॉस्पिटल दंत परीक्षण क्लोव डेंटल अन्य स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी., आर.बी.एस., बी.एम.डी., पी.एफ.टी., कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच, यूरिक एसिड व कैल्शियम जाँच मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी तथा रेल भवन नई दिल्ली के पूर्व प्रिंसिपल प्राइवेट सचिव आर.एस. शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा जिला नवीन शाहदरा अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार पांचाल, भाजपा उत्तर पूर्व दिल्ली जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा, पूर्व चेयरमैन सचिन शर्मा, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी, शाहदरा उत्तरी जोन के डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल
महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट पिछले आठ वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, दिव्यांग सहायता तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ सतत सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा: अनुज शर्मा और उनकी टीम समाज के लिए जो कार्य कर रही है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य और सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर हैं।"

पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा यह आयोजन ट्रस्ट की समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। "मैं महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट व अनुज शर्मा को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। आपकी यह सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उम्मीद है कि आप आगे भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहेंगे।"यह आयोजन ट्रस्ट की समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड