नेक्स्ट क्वांटम ने लॉन्च किया स्वदेशी स्मार्टफोन

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी स्मार्टफोन, जो पूरी तरह से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ डाटा गोपनीयता की पूरी गारंटी देता है। भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा में नेक्स्टक्वांटम (NxtQuantum) ने ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन लॉन्च किया। भारत में बना, भारत और दुनिया के लिए तैयार, ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम नेक्स्टक्वांटम ओएस (NxtQuantum OS) पर चलता है। यह स्मार्टफोन प्रदर्शन, किफायती कीमत और गोपनीयता का अनूठा संगम है।

 यह भारतीय यूज़र्स को विदेशी डिवाइसेज़ और अपारदर्शी सॉफ्टवेयर सिस्टम्स के विकल्प के रूप में पूर्ण नियंत्रण और पारदर्शिता प्रदान करता है। इस लॉन्च के साथ, नेक्स्टक्वांटम ओएस यह परिभाषित कर रहा है कि स्मार्टफोन युग में स्वामित्व, पारदर्शिता और डिजिटल विश्वास का असली मतलब क्या होना चाहिए।

नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजी (NxtQuantum Shift Technologies) के संस्थापक एवं सीईओ, ए आई प्लस (Ai+) स्मार्टफोन, माधव शेट्ठ ने इसे लॉन्च करते हुए कहा " ए आई प्लस स्मार्टफोन का उद्देश्य भारतीय यूज़र्स को फिर से नियंत्रण देना है। अब तक हमने ऐसे फोनों और प्लेटफार्म्स पर भरोसा किया जो भारत के लिए बनाए ही नहीं गए थे। ए आई प्लस स्मार्टफोन इसे बदलता है। ये फोन तेज़ हैं, खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात, ये आपके डेटा को सुरक्षित रखते हैं।"

इस भारतीय फोन को यूनाइटेड टेलीलिंक्स (बेंगलुरु) लिमिटेड द्वारा नोएडा फैक्ट्री में निर्मित किए जा रहे हैं। ये फोन भारतीय यूज़र्स की ज़रूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किए गए हैं। उनके जीवन, काम, शिक्षा और संपर्क को ध्यान में रखते हुए। ये फोन क्षेत्रीय भाषाओं, स्थानीय कंटेंट और नेक्स्टक्वांटम (NxtQuantum) के थीम डिज़ाइनर टूल के ज़रिए कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी देते हैं। कार्यक्रम में शशिकुमार श्रीधरन, मैनेजिंग डायरेक्टर, गूगल क्लाउड इंडिया और स्मृति रविचंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट, मोबाइल्स, फ्लिपकार्ट भी मौजूद रहे। इस फोन की शुरुआती कीमत 4499 रुपये रखी गई है।

 "पल्स और नोवा 5जी, दो मॉडल बाजार में उपलब्ध होंगे। इसकी बिक्री 12 जुलाई, दोपहर 12 बजे से फ़्लिफकार्ट पर शुरू होगी। फ्लिपकार्ट पर सेल के पहले दिन के लिए मान्य कुछ ऑफर्स भी रखे गए हैं।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाज़ार है, जहाँ 80 करोड़ से ज़्यादा उपभोक्ता हैं। फिर भी ज़्यादातर स्मार्टफोन आज भी विदेशी सॉफ़्टवेयर पर चलते हैं और यूज़र डेटा को देश के बाहर स्थित थर्ड-पार्टी सिस्टम्स के ज़रिए रूट करते हैं, जिससे न पारदर्शिता मिलती है और न नियंत्रण। 

ए आई स्मार्टफोन इस समस्या का समाधान है। हर ए आई स्मार्टफोन एक इन-बिल्ट भारतीय ऑपरेटिंग सिस्टम नेस्ट क्वांटम ओएस (NxtQuantum OS) पर चलता है, जो ज़ीरो-ट्रस्ट सिक्योरिटी आर्किटेक्चर पर आधारित है, आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे ऐप प्रेफरेंसेज़ और बैकअप, भारत में ही (भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अनुमोदित गूगल क्लाउड रीजन में) सुरक्षित रूप से स्टोर होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड