अहमदाबाद में देश की विभूतियां सरदार बल्लभभाई पटेल अवार्ड से सम्मानित होंगी
० योगेश भट्ट ० अहमदाबाद । 23 मई को बावला बागोदरा हाईवे स्थित ओम अहमदाबाद फिल्म सिटी में देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी विभूतियों को पीपलमैन फाउन्डेशन द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर पी. बी. शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र रावत, वर्ल्ड पीस इंस्टीट्यूट यूनाइटेड नेशंस के एम्बेसेडर परविन्दर सिंह,कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के वाइस चांसलर डा० संजीव शर्मा, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो० पी.के.राजपूत, अविनाश जायसवाल आदि अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। डा० रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि यह समारोह राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा,शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रशासन, चिकित्सा, आध्यात्म, उद्योग एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाली राष्ट्रीय ख्याति की विभूतियों को समर्पित होगा। इस अवसर पर पूर्व वायुसेना अधिकारी कारगिल युद्ध में अहम भूम...