संदेश

मई 5, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाने-माने कवि,गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर 33वां पी.सी.चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : पी.सी. चंद्रा ग्रुप, जिसकी विरासत 85 वर्षों से अधिक पुरानी है और जो पूर्वी भारत के अग्रणी व्यावसायिक घरानों में से एक है, ने अपने ज्वेलरी ब्रांड पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स के साथ मिलकर कोलकाता में आयोजित समारोह में महान शब्द-शिल्पी जावेद अख्तर को 33वां पी.सी. चंद्रा पुरस्कार प्रदान किया। पी.सी. चंद्रा ग्रुप द्वारा स्थापित यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करता है और इसके दूरदर्शी संस्थापक पूर्ण चंद्र चंद्र की विरासत को श्रद्धांजलि देता है। यह पुरस्कार, जिसमें ₹20 लाख का मानदेय शामिल है, देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है और हर वर्ष संस्थापक पूर्ण चंद्र चंद्र की जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाता है। 1993 में अपनी स्थापना के बाद से, इस पुरस्कार से ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, गायिका आशा भोसले, देवी शेट्टी, कपिल देव, अमजद अली खान, मैरी कॉम, सोमनाथ एस. एवं लिएंडर पेस सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक...

जयपुर के 300वें स्थापना दिवस पर मनाया जाएगा "फोर्टी जयपुर महोत्‍सव"

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने अपनी दो प्रमुख शाखाओं वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया। दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वूमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सेक्रेटरी अभिषेक गोयल के साथ दोनों विंग की एग्जीक्यूटिव कमेटी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर फोर्टी मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष, पीडी गोयल भी मौजूद रहे । दिया कुमारी ने वुमन विंग और युथ विंग की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोर्टी प्रदेश का शीर्ष उद्यमी संगठन है।  प्रदेश के बजट और विकास के लिए नीति निर्धारण में सरकार फोर्टी के सुझावों पर गंभीरता से विचार करती है। उनकी सरकार ने प्रदेश के उद्योगपतियों के सुझावों पर ही 20 से ज्‍यादा नीतियों में संशोधन कर उन्हें ज्‍यादा प्रभावशाली बनाया है, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा है । हम राजस्थान को जल्दी ही आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौ...

प्रदेश के हर जिले में हो बाल महोत्सव का आयोजन, प्रदेश को मिलेगी नई पहचान : बाघमार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिलता है।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 41 जिलों से आए बच्चों ने अपने-अपने जिले की विशेषताओं को जिस तरह प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। बाघमार ने कहा कि राज्य के हर जिले में ऐसे बाल महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपने गृह जिले नागौर में अगला बाल महोत्सव आयोजित करने का ऐलान भी किया। मंत्री बाघमार ने कहा कि बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है और उनमें टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही बाल श्रम के खिलाफ भी सरकार अभियान चला रही है।  कोग्निवेरा के संस...

पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूज़ियम में "कला शिविर" चित्रों का म्यूज़ियम द्वारा ऑनलाइन ऑक्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कला शिविर में जयपुर के विभिन्न कला संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों ने चित्र बनाए। म्यूज़ियम परिसर में तैयार हुए इन चित्रों में से पांच सर्वश्रेष्ठ चित्रों को 5000 प्रत्येक और दस को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप 1000 रु नकद प्रदान किए गए। शेष चित्रों का म्यूज़ियम द्वारा हर महीने ऑनलाइन ऑक्शन किया जाएगा और बिक्री होने पर उसकी संपूर्ण राशि संबंधित कलाकार को ही दी जाएगी। बिक्री न होने वाले चित्र कलाकारों को वापस लौटा दिए जाएंगे। अंतिम दिन सभी चित्रों को अतिथियों द्वारा अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया। समारोह में विनोद भारद्वाज, कविता मुखर, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्र भी म्यूज़ियम की वेब साइट पर बिक्री के लिए अपलोड किए जाएंगे। इस अवसर पर टोक्यो, जापान से निशिदा ने भी उपस्थित होकर यह संदेश दिया। यह कला प्रतियोगिता युवा कलाकारों के लिए भविष्य की ओर अपने सफर की शुरुआत करने का एक यादगार अवसर है। यहाँ कुछ कृतियाँ ऐसे कला...

‘ग्राम रथ अभियान‘गांव-गांव पहुंच रही विकास की रौशनी और जागरूकता की लहर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रदेश के किसानों को हर क्षेत्र में अग्रणी एवं उन्नत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर सक्रिय प्रयास कर रही है। कृषि, निवेश, नवाचार और तकनीक के माध्यम से किसान समृद्धि का नया अध्याय लिखने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा 23 से 25 मई तक ग्राम (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेशभर से कृषक और पशुपालकों को देश और दुनिया के एग्रीकल्चर सैक्टर के नीति-निर्माता, रिसर्च स्कॉलर, उद्यमी, जन प्रतिनिधि और विषय विशेषज्ञों की मौजूदगी में आधुनिक कृषि की नई संभावनाओं से रूबरू होने के अवसर सुलभ होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा और पहल पर इसी सिलसिले में ग्राम-2026 में आयोजित होने वाले  कार्यक्रमों की उपयोगी जानकारी किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी भागीदारी के उद्देश्य से राज्य के 183 विधानसभा क्षेत्रों में ‘ग्राम रथ अभियान‘ संचालित किया जा रहा है। इस 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रोजाना 5 से 6 स्थानों पर एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक किसानों ए...