किसान जागरूकता अभियान के अंतर्गत पाली गांव में हुई पंचायत
० योगेश भट्ट ०
राजस्थान : पाली गांव, तहसील रेणी में राजस्थान सरकार द्वारा किसान जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। पंचायत का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं कृषि सहायता संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों, उन्नत खेती की तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पंचायत में भाग्यशाली सैनी, सहायक विकास अधिकारी सदानंद उपाध्याय एवं सहायक कृषि अधिकारी लालाराम मीणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यदि इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, तो ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल सकती है।
रणबीर सिंह सोलंकी ने पंचायत के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी एवं परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि “दुनिया चांद तक पहुंच चुकी है, लेकिन राजस्थान के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने सांसद भूपेंद्र यादव, विधायक मांगीलाल मीणा, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से मांग की कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा सड़क, पेयजल, बिजली एवं परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली एवं आधारभूत सुविधाओं के अभाव में युवाओं की शिक्षा, रोजगार एवं व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीण युवाओं का पलायन लगातार बढ़ रहा है।
पंचायत में मंडल अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी, महामंत्री हरि सिंह, सरपंच भगवान सहाय, सरपंच रंजीता देवी, उप सरपंच रघुबीर, पंचायत सचिव संदीप मीणा, कृषि पर्यवेक्षक रामनारायण मीणा, कनिष्ठ लिपिक कमलेश मीणा सहित अनेक ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ