संदेश

मई 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे : वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

चित्र
By : ASHA PATEL,Correspondent, Jaipur. जयपुर। भारतीय प्रेस पत्रकार संघ की ओर से वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया।कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं विधायक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, जो जनता और शासन के बीच सशक्त सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने पत्रकारों से सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता ही देश को सही दिशा दे सकती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबू लाल ने पत्रकारों को समाज का मार्गदर्शक बताया और सत्य एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इसके अवसर पर...

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को मिला लाभ

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून :  ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा CMI अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इंजीनियर एनक्लेव, देहरादून में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर व मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।  शिविर के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन जारी रहेंगे।  डॉ. अंशिका जैन (MD मेडिसिन), डॉ. निमिषा गुप्ता कला (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. विवेक कुमार तिवारी (डेंटिस्ट) ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में आमजन के लिए बीपी (ब्लड प्रेशर), वजन, BMI, सांस की जांच, शुगर टेस्ट (RBS), दांतों की जांच एवं स्त्री रोग संबंधित जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं,  साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिव...