संदेश

मई 6, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किशोरों के लिए “DIY टूल किट” का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा अपनी सहयोगी संस्था WRI इंडिया के साथ संयुक्त तत्वावधान में संचालित किशोर अनुकूल परियोजना “सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ सार्वजनिक स्थान” के अंतर्गत किशोर-किशोरियों के लिए “DIY (Do It Yourself) टूल किट” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण शर्मा, निदेशक, अरावली ने कहा कि यह टूल किट सार्वजनिक स्थानों के विकास के लिए एक प्रभावी एवं व्यवहारिक माध्यम है। उन्होंने कहा “स्वयं से करने की यह पहल युवाओं को जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती है और सामूहिक भागीदारी को सशक्त बनाती है। विशिष्ट अतिथि सुनील शेखर, निदेशक-संधान ने कहा कि आज के किशोर देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित देवेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग ने कहा, “विद्यालय स्तर पर यूथ एवं इको क्लब की स्थापना किशोरों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर...

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” पर EPFO की बैठक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैंबर भवन, जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन , मुख्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के साथ एक संवाद का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य नियोक्ता संगठनों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से योजना के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था। बैठक में पी. बी. वर्मा अतिरिक्त सीपीएफसी, प्रधान कार्यालय दिल्ली एवं परितोष कुमार आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न क्षेत्रों एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन, अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कर्मचारी भविष्य निधि के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर...

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर IIMC की शोध पत्रिका ‘संचार माध्यम’ के विशेषांक का विमोचन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : आज हम ऐसे दौर में हैं जब शिक्षित और अशिक्षित की परिभाषा बदल चुकी है। अब केवल लिखना-पढ़ना ही शिक्षित होने की निशानी नहीं है। नित्य नई चीजें सीखना और खुद को ज्ञान के नए परिदृश्य में परिवर्तित करते जाना आवश्यक हो गया है । जो प्रौद्योगिकी पहले हजारों वर्षों में परिवर्तित होती थी वो अब वर्षों और महीनों में बदल रही है ।  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में आप इन्हीं बदलावों में से कोई सपना देखें और उस सपने को साकार करने के लिए अपना पूरी ताकत लगा दें । तभी आप हिंदी के पहले अखबार ‘उदन्तमार्त्तण्ड’ की तरह एक अमिट लकीर खींच पाएंगे । यह कहना है राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश का । वे भारतीय जन संचार संस्थान की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका ‘संचार माध्यम’ के हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन कर रहे थे ।  इस अवसर पर आईआईएमसी की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. के. के. निराला भी उपस्थित थे। इस मौके पर हरिवंश ने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए इस दिशा में संच...

उत्तराखण्ड बना पर उत्तराखण्डी उपेक्षित,पहाड़ों में खुशी व उल्लास नहीं : जगदीश ममगांई

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नईदिल्ली : उत्तराखण्ड रजत जयंती मना रहा है, उत्सव के साथ यह आत्मनिरीक्षण का पल है। लंबे संघर्ष, वर्षों के आंदोलन के बाद, उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। उत्तराखण्ड राज्य संघर्ष में दिल्ली-एनसीआर के निवासी, प्रवासियों की सक्रिय भूमिका रही है। दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पर उत्तराखण्ड राज्य गठन आंदोलनकारी संगठनों की समन्वय समिति द्वारा उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया एवं पृथक राज्य आंदोलन के लिए हुए रक्तरंजित संघर्ष में बतौर आंदोलनकारी, सामाजिक, राजनीतिक संघर्ष के सहभागी रहे राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन के राष्ट्रीय सह-संयोजक जगदीश ममगांई की पुस्तक ‘स्वाधिकार के लिए छटपटाता उत्तराखण्ड’ का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आंदोलनकारी नेता व प्यारा उत्तराखण्ड के संपादक देव सिंह रावत, उत्तराखण्ड महासभा अध्यक्ष हरपाल सिंह रावत, उत्तराखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, उत्तराखण्ड लोकमंच अध्यक्ष ब्रिज मोहन उप्रेती, आम आदमी पार्टी प्रवक्ता हरीश अवस्थी, भाजपा उपाध्यक्ष एवं उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष समिति के महामंत्री रहे भगवत सिंह नेगी, अलकनंदा पत्रिका क...