राजीविका और सरस मिलकर महिलाओं के लिये तैयार करेंगे बिज़नेस मॉडल
० आशा पटेल ० जयपुर । प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजीविका और आरसीडीएफ (सरस) मिलकर एक नया बिजनिस मॉडल तैयार करेंगे ताकि महिलाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से नारी शक्ति वंदन की यह अनूठी पहल ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को डेयरी सहकारिता में स्वरोजगार के नये अवसर प्रदान करेगी। मुख्य सचिव वी0 श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में हुई बैठक में इस मॉडल पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राजीविका द्वारा संचालित 273 लखपति दीदी केंटीनों पर सरस का दूध और दूध से बने सभी उत्पाद उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अलावा पहले चरण में राज्य की सभी जिला कलेक्ट्रेट में सरस केंटीन संचालित की जायेगी। सरस डेयरी बूथ के आवंटन में राजीविका के सैल्फ हैल्प ग्रुप महिलाओं को प्राथमिकता दी जावेगी और इनका संचालन सरस राजीविका दीदी द्वारा किया जावेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य...