अहमदाबाद में देश की विभूतियां सरदार बल्लभभाई पटेल अवार्ड से सम्मानित होंगी

० योगेश भट्ट ० 
अहमदाबाद । 23 मई को बावला बागोदरा हाईवे स्थित ओम अहमदाबाद फिल्म सिटी में देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी विभूतियों को पीपलमैन फाउन्डेशन द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर पी. बी. शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र रावत,

 वर्ल्ड पीस इंस्टीट्यूट यूनाइटेड नेशंस के एम्बेसेडर परविन्दर सिंह,कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के वाइस चांसलर डा० संजीव शर्मा, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो० पी.के.राजपूत, अविनाश जायसवाल आदि अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। डा० रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि यह समारोह राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा,शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रशासन, चिकित्सा, आध्यात्म, उद्योग एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाली राष्ट्रीय ख्याति की विभूतियों को समर्पित होगा।

 इस अवसर पर पूर्व वायुसेना अधिकारी कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निबाहने वाले डा० संजीव कुमार गोयल, राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी के प्रवक्ता व प्रख्यात प्रकृति प्रेमी लेखक डा० शंभू प्रसाद नौटियाल उत्तरकाशी, शिक्षाविद, गिफ्ट अध्यक्ष एवं विश्व जल परिषद के सदस्य डा० जगदीश चौधरी बल्लभगढ़, एस्रो के निदेशक, पर्यावरणविद एवं विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के प्रणेता और 

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की जानी-मानी शख्सियत जे पी अवार्ड से सम्मानित डा० संजय राणा बागपत, देश के 50 से अधिक शहरों में वृक्षारोपण की अलख जगाने वाले पर्यावरणविद डा० प्रशांत सिन्हा बिहार, छात्राओं के शैक्षणिक एवं खेलों के विकास में प्रभावी भूमिका के लिए अनेकों सम्मान से सम्मानित रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्राचार्या डा०नीतू यादव,

  प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख, भारतीय झोला क्वीन के नाम से विख्यात डा० अनुभा पुंढीर देहरादून, पुलिस अधिकारी डा० सुनील बाकोलिया नयी दिल्ली, संत डा० सौरभ पांडेय, डा० भगवान दास गुप्ता पंजाब, लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव अभय सिन्हा फरीदाबाद, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा एवं खेल की उदीयमान युवा प्रतिभाओं के उत्थान व विकास को समर्पित, 

जिले में ऐतिहासिक पुस्तक महोत्सव के आयोजक तथा उत्तर प्रदेश के 112 साल पुराने एटा के राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार अभियान में लगे संजीव कुमार यादव ए.आर.एम.मैनपुरी, एलपीएस विकास संस्थान के प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद रामभरोस मीणा अलवर, आनंद सिंह पटेल चित्रकूट, सामाजिक कार्यकर्ता, 

समाजसेवी एवं एडीपीआरओ नरेन्द्र सिंह एटा, पर्यावरण संघर्ष समिति बीकानेर के संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जाने-माने पर्यावरण प्रेमी रामगोपाल विश्नोई, नयी दिल्ली से गोविंद त्रिपाठी तथा चित्रकूट से डा० संदीप रिछारिया सहित देश की अनेकों विभूतियां सम्मानित होंगीं।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड” केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को आगे बढ़ाने का एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां भाग लेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित