स्नैपडील ने लॉन्च किया ‘भारत मंथन’ शहरों और नगरों से करेंगे बुनियादी जानकारी हासिल
० आशा पटेल ० जयपुर : स्नैपडील ने लीडरशिप आधारित मार्केट इमर्ज़न इनीशिएटिव ‘भारत मंथन’ के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत के टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में उपभोक्ताओं एवं विक्रेताओं के बारे में अपनी समझ को और गहरा एवं मजबूत बनाना है। इस पहल के तहत स्नैपडील की लीडरशिप टीम अपने सीईओ अचिंत सेतिया के साथ मुख्य मैनुफैक्चरिंग एवं कंज़प्शन हब्स का दौरा कर रही है। इस यात्रा के दौरान वे विक्रेताओं, उपभोक्ताओं और सिस्टम के प्रतिभागियों के साथ सीधी बातचीत करते हैं तथा लोगों के खरीददारी के व्यवहार, कारोबार की ज़रूरतों एवं स्थानीय मार्केट के रूझानों को समझने की कोशिश करते हैं। स्नैपडील देश के मूल्य के प्रति सजग उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करने, लाखों खरीदारों और विक्रेताओं के साथ मजबूत रिश्ते बनाने के लिए तत्पर रहा है, वे विक्रेता जो महानगरों के दायरे से बढ़कर व्यापार को नई गति प्रदान करते हैं। स्नैपडील ने अपने इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए इस नई पहल की शुरूआत की है। भारत मंथन यात्रा अब तक तिरूपुर, जयपुर, अमृतसर और कोयम्बटूर जैसे हब्स को कवर कर चुकी है तथा आने वाले महीनों में ...