स्नैपडील ने लॉन्च किया ‘भारत मंथन’ शहरों और नगरों से करेंगे बुनियादी जानकारी हासिल
जयपुर : स्नैपडील ने लीडरशिप आधारित मार्केट इमर्ज़न इनीशिएटिव ‘भारत मंथन’ के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत के टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में उपभोक्ताओं एवं विक्रेताओं के बारे में अपनी समझ को और गहरा एवं मजबूत बनाना है।इस पहल के तहत स्नैपडील की लीडरशिप टीम अपने सीईओ अचिंत सेतिया के साथ मुख्य मैनुफैक्चरिंग एवं कंज़प्शन हब्स का दौरा कर रही है। इस यात्रा के दौरान वे विक्रेताओं, उपभोक्ताओं और सिस्टम के प्रतिभागियों के साथ सीधी बातचीत करते हैं तथा लोगों के खरीददारी के व्यवहार, कारोबार की ज़रूरतों एवं स्थानीय मार्केट के रूझानों को समझने की कोशिश करते हैं।स्नैपडील देश के मूल्य के प्रति सजग उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करने, लाखों खरीदारों और विक्रेताओं के साथ मजबूत रिश्ते बनाने के लिए तत्पर रहा है, वे विक्रेता जो महानगरों के दायरे से बढ़कर व्यापार को नई गति प्रदान करते हैं। स्नैपडील ने अपने इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए इस नई पहल की शुरूआत की है।
भारत मंथन यात्रा अब तक तिरूपुर, जयपुर, अमृतसर और कोयम्बटूर जैसे हब्स को कवर कर चुकी है तथा आने वाले महीनों में कई और शहरों एवं नगरों तक विस्तार की योजना है। इन गतिविधियों के ज़रिए स्नैपडील कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रहा है जैसे प्रोडक्ट्स की मांग, ऑनलाईन कॉमर्स में भरोसा, लॉजिस्टिक्स से उम्मीदें, त्योहारों के दौरान खरीददारी का व्यवहार, क्षेत्रीय पसंद और विक्रेताओं के विकास में आने वाली मुश्किलें।
इस पहल से मिले उपभोक्ताओं एवं विक्रेताओं से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं पर रोशनी डालते हैं, जो ई-कॉमर्स के विकास के अगले चरण को आकार दे रहे हैं। इनमें शामिल हैं- फैशन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, यूज़र के लिए सहज एवं सरल अनुभव तथा प्लेटफॉर्म के निरंतर अच्छे परफोर्मेन्स के चलते उपभोक्ताओं में बना भरोसा। अध्ययन के दौरान की गई बातचीत से यह भी पता चलता है कि किस तरह मूल्य के प्रति सजग उपभोक्ता खरीदारी को बड़े नज़रिए से देखते हैंः वे खरीदारी के दौरान कीमत के साथ समय, सुविधा एवं सामाजिक पहलुओं को भी ध्यान में रखते हैं।
उभरते भारत की कहानियों के डॉक्यूमेन्ट करने और इन्हें शेयर करने के लिए स्नैपडील अपनी कंटेंट इनीशिएटिव ‘गली टू ग्लोरी’ के ज़रिए इन आवाज़ों को बढ़ा रहा है। सीईओ अचिंत सेतिया द्वारा होस्ट किया गया यह पॉडकास्ट भारत के मैनुफैक्चरिंग हब्स से उद्यमियों एवं विक्रेताओं की यात्रा तथा भारत में कॉमर्स के बदलते परिवेश एवं इससे जुड़ी महत्वाकांक्षाओं पर रोशनी डालता है।

अचिंत सेतिया ने कहा, ‘‘भारत में कॉमर्स के विकास के अगले चरण को आकार देंगे टियर-2 एवं टियर-3 मार्केट। भारत मंथन के ज़रिए हम इस बदलाव को गति प्रदान करने वाले उपभोक्ताओं एवं विक्रेताओं के साथ जुड़ना चाहते हैं। इस बातचीत से हमें बुनियादी जानकारियां मिलीं, जिन्होंने ऐसा मंच तैयार किया जो उनकी ज़रूरतों के अनुसार प्रासंगिक एवं प्रतिक्रियाशील है।’’
स्नैपडील ने देश भर में लाखों उपभोक्ताओं को ट्रेंड्ज़ के अनुसार, मूल्य के प्रति सजग खरीदारी का अनुभव प्रदान कर, आज अपने बिज़नेस को इस मुक़ाम तक पहुंचाया है। खासतौर पर छोटे शहरों में अपनी स्थिति को मजबूती से स्थापित किया है। भारत मंथन इसी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है कि महत्वपूर्ण फैसले बाज़ार की वास्तविकताओं और उपभोक्ताओं की राय के आधार पर ही लिए जाने चाहिए।
छोटे शहरों में बढ़ते डिजिटल अडॉप्शन और उद्यमिता के प्रसार के बीच स्नैपडील का मानना है कि भारत के विकास की कहानी देश के हर कोने में मौजूद मूल्य के प्रति सजग उपभोक्ताओं एवं महत्वाकांक्षी विक्रेताओं पर निर्भर करती है।

टिप्पणियाँ