बीएमसीएचआरसी व सेना के बीच एमओयू,आशा स्कूल को 15 लाख के उपकरण भेंट
० आशा पटेल ०
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एंटरटेनमेंट पैराडाइज के बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में भारतीय सेना के साथ एक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी कमान रहे।इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह,जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी कमान, श्रीमती बरिंदरजीत कौर, क्षेत्रीय अध्यक्षा, AWWA, दक्षिण पश्चिमी कमान; तथा मेजर जनरल अमर रामदासानी, प्रशासन, दक्षिण पश्चिमी कमान को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हुए एमओयू का उद्देश्य कैंसर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सेना के कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एमओयू के तहत जरूरत पड़ने पर बीएमसीएचआरसी द्वारा सेवारत सेना कर्मियों, उनकी पत्नियों और बच्चों को कैंसर होने की स्थिति में मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही अस्पताल में संचालित DNB सहित अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए होम केयर और टेली-कंसल्टेशन सेवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों को बीएमसीएचआरसी में रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों में, विशेष रूप से युद्ध के समय बीएमसीएचआरसी द्वारा दो सर्जिकल टीमें और 200 यूनिट रक्त उपलब्ध कराने का प्रावधान भी शामिल है।
कार्यक्रम के तहत बीएमसीएचआरसी ने दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा संचालित ‘आशा स्कूल’ को 15 लाख रुपये मूल्य के थेरेपी एवं शिक्षण उपकरण प्रदान किए। बीएमसीएचआरसी के अध्यक्ष नवरतन कोठारी ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों को सीखने, आगे बढ़ने और अपने कौशल को विकसित करने में सहायता मिलेगी।
इसके अंतर्गत स्कूल को हाइड्रोथेरेपी हार्नेस, सेंसरी टाइल्स, थेरेपी यूनिट्स, बॉल पूल, स्मार्ट बोर्ड और वॉकर जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर बीएमसीएचआरसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कोठारी ने कहा कि यह सहयोग न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि सेना कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत, चीफ ऑफ स्टाफ (COS), मुख्यालय – दक्षिण पश्चिमी कमान, मेजर जनरल एस.सी. पारीक, कार्यकारी निदेशक, बीएमसीएचआरसी, डॉ. गीतांजलि अग्रवाल जोशी, चिकित्सा निदेशक, बीएमसीएचआरसी तथा डॉ. पुनीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, बीएमसीएचआरसी सहित शहर की कई प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
टिप्पणियाँ