जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सर्विस

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने UPI आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक ATM न होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे।
बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां ATM पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे।

जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में UPI अनुभव प्रदान करेगी।

बैंक का कहना है कि अपने डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और लास्ट-माइल बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए यह पहल देश में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नकद-निर्भर वर्गों तक UPI का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार