लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमे लोग
नई दिल्ली : उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच, बुराड़ी द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोक-पर्व फूलदेई के उपलक्ष्य में बुराड़ी स्थित उत्तराखंड पार्ट-2 (समृद्धि खेल परिसर के निकट) में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, महिला कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, बच्चों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया।इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हुए गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की अकादमी एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच का विशेष सहयोग रहा।
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, जिनके लोकप्रिय गीत ‘राइफल मेरी कानी मा’, ‘हे दीपा’ और ‘टक टका टक’ पर जनसमूह झूम उठा। उनके साथ दिलीप रावत, शगुन उनियाल एवं कृपाल उप्रेती के निर्देशन तथा मोती शाह के संगीत संयोजन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डी.पी.एम.आई. एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच द्वारा संचालित कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
करीब 4000 से अधिक लोगों की उपस्थिति वाले इस आयोजन में दिल्ली पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच निकट भविष्य में इसी तरह के सर्व समाज के कार्यक्रमों और लोक-पर्वों को मनाने के लिए प्रयासरत रहेगा कार्यक्रम में उपस्थित निगम पार्षद अनिल त्यागी, देवेंद्र जोशी, अर्जुन राणा, सूरज भंडारी, रतन त्यागी, मंगेश त्यागी रहे
करीब 4000 से अधिक लोगों की उपस्थिति वाले इस आयोजन में दिल्ली पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच निकट भविष्य में इसी तरह के सर्व समाज के कार्यक्रमों और लोक-पर्वों को मनाने के लिए प्रयासरत रहेगा कार्यक्रम में उपस्थित निगम पार्षद अनिल त्यागी, देवेंद्र जोशी, अर्जुन राणा, सूरज भंडारी, रतन त्यागी, मंगेश त्यागी रहे
सांस्कृतिक मंच बुराड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश सत्यवली (महासचिव), नंदन सिंह कंडारी (संरक्षक), राकेश कुमार (उपाध्यक्ष), महेंद्र सिंह रावत (सलाहकार), महेंद्र सिंह देव (कोषाध्यक्ष), तथा मंच के सदस्यों में भोला दत्त बलोदी जी, उमराव सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, धन सिंह अधिकारी, बासवानन्द, गिरीश काला, ओम पपनोई, बिशन सिंह, नवीन जोशी,
रमेश, बलवंत पटवाल, कमल सिंह रवि काण्डपाल एवं मातृशक्तियों में कमला रावत, हिमांशी बिष्ट, प्रियंका जोशी, शाक्षी कंडारी आदि इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये l उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच, बुराड़ी ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


टिप्पणियाँ