चिकित्सकों की सुरक्षा एवं निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद निजी चिकित्सा सेवाएँ बहाल,आरजीएचएस बहिष्कार जारी
० आशा पटेल ० जयपुर। डॉ. सोनदेव बंसल को न्याय दिलाने तथा राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में वकीलों के एक समूह द्वारा उनके परिजनों के साथ कथित मारपीट, धमकी एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में जयपुर के समस्त निजी चिकित्सकों एवं चिकित्सालयों द्वारा जारी कार्य बहिष्कार एवं मेडिकल सेवाओं का बंद जारी रहा। डॉ. सोनदेव बंसल के परिजनों द्वारा थाना अशोक नगर, जयपुर में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जयपुर के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की तथा उन्हें संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल में आईएमए जयपुर के अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी , आईएमए जयपुर के सचिव डॉ अनुराग तोमर , आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा एवं रीजनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तरूण ओझा, उपचार के सचिव डॉ. बाजिया, प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉ. राकेश कालरा, मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसायटी जयपुर के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया कि वकीलों के एक समूह द्वारा लगातार धमकी, दबाव, हंगामा एवं भय का वातावरण ब...