समान शिक्षा के लिए शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी-डॉ माल्या

० आशा पटेल ० 
जयपुर । समान शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है । यह सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है । जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद से ही उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ सकता है । उक्त विचार समर्पण संस्था की ओर से राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शैक्षिक चैरिटी पर आयोजित व्याख्यान में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने व्यक्त किये ।
डॉ. माल्या ने पीपीटी प्रेजेन्टेशन द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम”विषय पर कहा कि “शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। शैक्षिक चैरिटी उस प्रकाश को हर कोने तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।जब हम एक बच्चे को शिक्षा देते हैं, तो हम न सिर्फ उसका भविष्य बदलते हैं, बल्कि एक समान और समृद्ध भारत का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को रोशन करती है ।
सभी को शिक्षा देना सत्ता, शासन व समाज की ज़िम्मेदारी है ।किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए किया दान सर्वश्रेष्ठ है ।शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अन्न, वस्त्र, औषधि, धन,भोजन आदि के दान एक न एक दिन खत्म हो जाते है। लेकिन शिक्षा का दान कभी खत्म नहीं होता है वह आजीवन साथ रहता है | डॉ. माल्या ने समर्पण संस्था द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किये जा रहे नवाचार "एज्यूकेशनल एम्बेसेडर" अभियान के बारे में कहा कि संस्था द्वारा आर्थिक सम्पन्न व्यक्ति जो पे बैक टू सोसायटी की भावना रखते हैं।
उन्हें एक निर्धन विद्यार्थी की शिक्षा की जिम्मेदारी देकर एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एसोशिएट नियुक्त किये जा रहे है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है । इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी नियमित चल रही है । व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे राम अवतार नागरवाल व आर्किटेक्ट सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया ।

इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस ए आर खान उपस्थित रहे । गीतकार रमेश कुमार ने शिक्षा पर एक गीत प्रस्तुत किया । विशेष आमंत्रित अतिथि योगाचार्य योगी मनीष सूर्यवंशी हेप्पीनेस योगा पर अपने विचार व्यक्त किये । 
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य व साहित्यकार डॉ. प्रकाश चन्द टेलर, अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार बैरवा , सीनियर सेक्शन इंजीनियर लखन लाल मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईपीएस जी. सी. रॉय ने कहा कि “ शैक्षिक चैरिटी ज्ञान का प्रकाश है, जो अंधेरे को मिटाकर हर जीवन को रोशन कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल गुप्ता ( अंतर्राष्ट्रीय संयोजक ,अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद व चेयरमैन,ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ़ इं ) , वेद प्रकाश वर्मा ,जेडी कमला लाम्बा ( VP, Lt. Govt. Girls Sr. Sec. School ), डॉ. नेहा गोयल ( V P , 

अग्रसेन महिला कोलेज, खेरली ,अलवर), गोपाल प्रसाद ( अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सांगानेर ग्रामीण ), राजीव कुमार जैन (सीनि डेवलपमेंट ऑफिसर LIC व मुख्य संरक्षक, ), अशोक सामरिया ( प्रदेशाध्यक्ष, SC /ST अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान ), निर्मला सोनी , मदन लाल बैरवा,डॉ मंजूलता भट्ट ( निर्देशिका ,अखिल संगीत संस्थान), डॉ. विशाल गौतम( सहायक आचार्य,कार्यक्रम अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना ,एस एस जैन सुबोध पी जी कोलेज ), अभय चोमिया ( , एंजेल्स कोंवेंट स्कुल ),

डॉ.विष्णु सिंह जादौन ( संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ तुषार जागावत ( सीनियर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा एवं नशारोग विभाग, निम्स मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जयपुर ), लखन लाल मीना ( सेक्शन इंजिनियर ), किशोर कुमार अरोड़ा, सुरेश डिकोलिया ( डाइरेक्टर , स्विस देडेकोट Swiss Decore Private Limited ), सचिन अग्रवाल (इन्टिरियर डिज़ाइनर, आकांक्षा इन्टिरियर्स व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ), बाबू लाल बिजोरिया ( प्रोपराइटर, पूनम कन्स्ट्रक्शन्स ),

 श्रीकिशन जोनवाल ( भवन निर्माता, के. के. कन्स्ट्रक्शन्स ), कौशल कुमार गौतम ( निदेशक, न्यू हाइट्स इन्फो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ), अनिता मीना ( व्यवसायी व अध्यक्ष, श्री सारथी फाउंडेशन), प्रभु दयाल खडकवाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ,जयपुर ), जगदीश नारायण मीना ( व्यवसायी यूएस ),डॉ. राकेश कुमार सिंह ( निदेशक, USS Pesticon Pvt. Ltd. व संरक्षक ,समर्पण संस्था ) के साथ अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे । मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित