बोगोटा विश्व पुस्तक मेले में“ब्लैक बोर्ड” बनी पाठकों की पसंद
० इरफ़ान राही ० नई दिल्ली,कोलंबिया में आयोजित बोगोटा विश्व पुस्तक मेला 2026 के अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा इंडिया पवेलियन में राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (NCPUL) की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर हजारों पुस्तक प्रेमियों ने एनसीपीयूएल के स्टॉल का दौरा किया और उर्दू भाषा सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की। मेले में बाल साहित्यकार डॉ. हबीब सैफी की पुस्तक “ब्लैक बोर्ड” आकर्षण का केंद्र बनी, जबकि उनकी एक अन्य चर्चित पुस्तक “मोबाइल खिलौना नहीं” भी परिषद के स्टॉल पर प्रदर्शित की गई। “ब्लैक बोर्ड” अपने विषय, सरल भाषा और शैक्षिक दृष्टिकोण के कारण पाठकों द्वारा काफी सराही गई। लेखक एवं साहित्यकार इरफ़ान राही के अनुसार “ब्लैक बोर्ड” एक उपयोगी और प्रेरणादायक पुस्तक है, जिसमें विद्यालयों में प्रयुक्त ब्लैक बोर्ड का सरल एवं सहज भाषा में परिचय कराया गया है। उन्होंने कहा कि डॉ. हबीब सैफी ने इस पुस्तक के माध्यम से बच्चों में सकारात्मक शैक्षिक सोच विकसित करने का सफल प्रयास किया है। पुस्तक का अध्ययन यह महसूस कराता है कि ब्लैक बोर्ड केवल पढ़ाई का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों की बौद्धिक और र...