"सीता"एक नई गाथा नारी शक्ति,संघर्ष और नए दौर की कहानी

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुम्बई : भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती रही हैं जो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि समाज को एक नई सोच और नई दिशा देने का काम करती हैं। इसी कड़ी में जल्द ही दर्शकों के सामने आने जा रही है फिल्म “सीता (एक नई गाथा)”जो नारी शक्ति, आत्मसम्मान, संघर्ष और आधुनिक समाज की सच्चाइयों को प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी।

यह फिल्म रामायण एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्मात्री सुशीलाजीत साहनी हैं जिन्होंने हमेशा अर्थपूर्ण फिल्मों को बढ़ावा दिया है। वहीं फिल्म की सह निर्मात्री बरखा शर्मा हैं जो खुद अभिनय भी कर रहीं हैं।

फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक आलोक श्रीवास्तव कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जिसमें कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भावनात्मक और प्रेरणादायक रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म का संगीत अमिताभ रंजन ने तैयार किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के गाने दर्शकों के दिलों को छू जाएंगे और कहानी की भावनाओं को और मजबूत बनाएंगे।

 स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जिनमें प्रमुख नाम हैं जनमें बर्खा शर्मा,हर्षित जैन,गुड्डू और आयुष गर्ग शामिल हैं। साथ ही इस फिल्म में कई और अनुभवी एवं नए कलाकार भी शामिल हैं जो कहानी को और प्रभावशाली बनाएंगे।“सीता (एक नई गाथा)” सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि आज की महिला के संघर्ष, उसके आत्मविश्वास और समाज में उसकी नई पहचान की कहानी है। 

यह फिल्म दर्शकों को एक अभूतपूर्व दृश्यानुभव पर ले जाएगी जहां रिश्तों, सपनों, दर्द और हिम्मत का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा।फिल्म का पूर्ण जन संपर्क कार्य सतरंगी मीडिया संभाल रही है, जो अपने शानदार मनोरंजन उद्योग जगत के लिए जानी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित