संदेश

लड़कियों के स्वावलम्बन,आत्मसुरक्षा व अधिकार पर एक महीने तक चलेंगा समर कैंप

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरियों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किशोरी समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक विभाष मुखर्जी , लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर तथा समर कैम्प की प्रशिक्षक पूनम और प्रदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक समिति आश्रम नागेपुर में आयोजित यह समर कैम्प प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। कैम्प में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि समर कैम्प में लड़कियों को निःशुल्क कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, अचार-मुरब्बा एवं पापड़ निर्माण, स्कूटी व ई-रिक्शा ड्राइविंग, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, डांस तथा ज्वैलरी निर्माण जैसे रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही किशोरियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा स्वास्थ्य, अधिकार और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उप...

डॉ मालती गुप्ता अनसंग हीरोज अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर में श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस पर *Unsung Everyday Heros Awards-अनसंग हीरोज अवार्ड का प्रताप नगर स्थित आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम में सुरेश रावत, जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम के आयोजक, अरुण अग्रवाल ने बताया कि *Unsung Everyday Heros Awards -अनसंग हीरोज अवार्ड का उद्देश्य धरातल पर समाज के उत्थान लिए कार्य कर रहे उन व्यक्तियों के कार्य को सम्मान देना है  85 वर्षीय,डॉ मालती गुप्ता, पूर्व विभागध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जयपुर को उनके द्वारा तथा उनके निर्देशन में किये गए एवं किये जा रहे जन जागरण अभियान 1.घूंघट प्रथा मुक्त ग्राम अभियान एवं 2. जल जाने पर प्राथमिक उपचार के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन मेघना सोती के द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ मालती द्वारा रचित कविता *पानी और आग एक अनूठा संगम, तथा इसी पर आधारित उनके द्वारा लिखित द्विभाषिय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखी पुस्तक ‘अपनापन’ का 26 मई को होगा लोकार्पण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। शिवराज सिंह ने अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ की घोषणा करते हुए कहा कि यह कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन दशक से अधिक के निकट सहयोग, संगठनात्मक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसमर्पण के उन जीवंत अनुभवों का सार है, जिन्हें उन्होंने बहुत करीब से जिया है। पुस्तक का लोकार्पण 26 मई को नई दिल्ली स्थित NASC कॉम्प्लेक्स, पूसा में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा द्वारा किया जाएगा। चौहान ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व, संवेदनशीलता और कार्यशैली को अधिक आत्मीयता से समझने का अवसर देगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह पुस्तक ‘अपनापन’ मेरे उन अनुभवों, भावनाओं, प्रेरणाओं और जीवन-मूल्यों को शब्द देती है, जिन्हें सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर में नरेंद्र मोदी के साथ रहते हुए महसूस किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ उनका साथ 35 वर्षों से भी...

NDRF ने अपने साहस,समर्पण और परिश्रम से देश का विश्वास अर्जित कर 'प्रेसिडेंट्स कलर' हासिल किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  गाज़ियाबाद :  NDRF के जवान देश-दुनिया में जहाँ कहीं भी गए, वहाँ प्यार और भरोसा अर्जित किया है। देश में कहीं भी आपदा आई हो या आने वाली हो, जब NDRF के जवान वहाँ पहुँचते हैं, तो जनता राहत की साँस लेती है कि अब उनका बचाव हो जाएगा।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान किए जाने के समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक और NDRF के महानिदेशक सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NDRF को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान किया जाना सिर्फ NDRF की सराहनीय सेवाओं को स्वीकार किया जाना ही नहीं, बल्कि यह SDRF, पंचायत से लेकर राज्य तक पूरी मशीनरी, NCC, NSS और हजारों की संख्या में सेवा में लगे आपदा मित्रों की सेवाओं का राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदन किया जाना है। उन्होंने कहा कि NDRF के जवान देश में कहीं भी ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के घोष के साथ जाते हैं।   शाह ने कहा कि NDRF ने अपनी स्थापन...

शासन सचिव,पर्यटन,कला,साहित्य,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पर्यटन विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। बैठक में पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC), जवाहर कला केन्द्र तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। श्रीमती त्यागी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा परिवादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी फॉलोअप करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव शुचि त्यागी ने परिवादियों ...

नीट पेपर लीक : सिर्फ परीक्षा नहीं, करोड़ों सपनों के साथ विश्वासघात

चित्र
० इरफ़ान राही ०  देश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं केवल प्रश्नपत्रों और अंकों का खेल नहीं होतीं, बल्कि यह करोड़ों सपनों, उम्मीदों और संघर्षों की कहानी होती हैं। खासतौर पर NEET जैसी परीक्षा, जिसे देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित एग्जामों में गिना जाता है। इस परीक्षा के पीछे केवल एक छात्र की मेहनत नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार की कुर्बानियां जुड़ी होती हैं।  एक बच्चा डॉक्टर बनने का सपना देखता है, तो उसके साथ मां-बाप अपने अधूरे सपनों को भी उस बच्चे की आंखों में सजाते हैं। भाई-बहन उसका हौसला बनते हैं, रिश्तेदार उम्मीदें बांधते हैं और पूरा परिवार सालों तक एक ही लक्ष्य के लिए जीता है। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होती, बल्कि यह उन लाखों मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ खुला अन्याय होता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके अपनी तैयारी की होती है। जिन बच्चों ने मोबाइल, खेल, घूमना-फिरना और अपनी छोटी-छोटी खुशियों तक को छोड़कर केवल पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया, उनके लिए पेपर लीक की खबर किसी सदमे से कम नहीं होती। आज देश का युवा यह सवाल ...

29 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘द इंडियन लेनिन : बाबू जगदेव’

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी  ०  पटना : अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘द इंडियन लेनिन : बाबू जगदेव’ 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता सुभाष कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म सामाजिक न्याय और संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।  बाबू जगदेव प्रसाद बिहार के ऐसे जननेता थे, जिन्होंने दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज समेत 90 प्रतिशत शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। अपने आंदोलन और विचारों के कारण वे जनता के बीच “इंडियन लेनिन” के नाम से प्रसिद्ध हुए। संघर्ष के दौरान जहानाबाद के कुर्था में वे शहीद हो गए थे। फिल्म के निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी के अनुसार फिल्म की शूटिंग बिहार और झारखंड के कई इलाकों में की गई। जहानाबाद के कुरहारी, गया जिले के डुमरिया, इमामगंज, बांकेबाजार सहित झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्मांकन हुआ। फिल्म में 1932 से 1974 तक के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवेश को विस्तार से दिखाया गया है। फिल्म में...