नीट पेपर लीक : सिर्फ परीक्षा नहीं, करोड़ों सपनों के साथ विश्वासघात
० इरफ़ान राही ० देश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं केवल प्रश्नपत्रों और अंकों का खेल नहीं होतीं, बल्कि यह करोड़ों सपनों, उम्मीदों और संघर्षों की कहानी होती हैं। खासतौर पर NEET जैसी परीक्षा, जिसे देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित एग्जामों में गिना जाता है। इस परीक्षा के पीछे केवल एक छात्र की मेहनत नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार की कुर्बानियां जुड़ी होती हैं। एक बच्चा डॉक्टर बनने का सपना देखता है, तो उसके साथ मां-बाप अपने अधूरे सपनों को भी उस बच्चे की आंखों में सजाते हैं। भाई-बहन उसका हौसला बनते हैं, रिश्तेदार उम्मीदें बांधते हैं और पूरा परिवार सालों तक एक ही लक्ष्य के लिए जीता है। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होती, बल्कि यह उन लाखों मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ खुला अन्याय होता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके अपनी तैयारी की होती है। जिन बच्चों ने मोबाइल, खेल, घूमना-फिरना और अपनी छोटी-छोटी खुशियों तक को छोड़कर केवल पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया, उनके लिए पेपर लीक की खबर किसी सदमे से कम नहीं होती। आज देश का युवा यह सवाल ...