लड़कियों के स्वावलम्बन,आत्मसुरक्षा व अधिकार पर एक महीने तक चलेंगा समर कैंप

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरियों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किशोरी समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक विभाष मुखर्जी , लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर तथा समर कैम्प की प्रशिक्षक पूनम और प्रदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया।
लोक समिति आश्रम नागेपुर में आयोजित यह समर कैम्प प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। कैम्प में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि समर कैम्प में लड़कियों को निःशुल्क कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, अचार-मुरब्बा एवं पापड़ निर्माण, स्कूटी व ई-रिक्शा ड्राइविंग, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, डांस तथा ज्वैलरी निर्माण जैसे रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके साथ ही किशोरियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा स्वास्थ्य, अधिकार और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। समर कैम्प 15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी किशोरियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
समर कैम्प में नागेपुर सहित आसपास के गांवों की सैकड़ों किशोरियां भाग लेंगी। कार्यक्रम में सोनी, मनीषा, आशा, अनीता, , मधुबाला, सुनील, सीमा, प्रदीप, मनीष, आशीष, ज्योति, सिकन्दर , लौटन पटेल, रामबचन,चंद्रकला, शमा, मंजीता, विद्या तथा श्यामसुंदर मास्टर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर मास्टर ने दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित