संदेश

मई 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इनफिनिटी इंफोवे लि. की रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस पेटेंटेड ZEROTOUCH DaaS मशीन की लॉन्च

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इनफिनिटी इंफोवे कंपनी ने जयपुर में एक समारोह के दौरान अपनी पेटेंटेड ZEROTOUCH DaaS (डिवाइस-एज़-ए-सर्विस) मशीन लॉन्च की। लॉन्चिंग समारोह में कपनी के एम डी भावेश गदेतरीया ने प्रेजेंटेशन करते हुए बताया कि ZEROTOUCH DaaS मशीन एक नेक्स्ट-जेनरेशन सॉल्यूशन है जिसे कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट्स, खासकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स, यूनिवर्सिटीज़ और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के क्वेश्चन पेपर्स की सिक्योर प्रिंटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन को बदलने हेतु डिज़ाइन किया गया है। प्रोप्राइटरी टेक्नोलॉजी पर बना यह सिस्टम एक टैम्पर-प्रूफ, ऑटोमेटेड और बहुत सिक्योर फ्रेमवर्क देता है, जो हाई-स्टेक्स एनवायरनमेंट में डॉक्यूमेंट हैंडलिंग से जुड़ी ट्रेडिशनल वल्नरेबिलिटीज़ को खत्म करता है। उन्होंने बताया कि यह लॉन्च एक IP-लेड, प्रोडक्ट-बेस्ड बिज़नेस मॉडल की ओर एक स्ट्रेटेजिक बदलाव को दिखाता है, जो सॉफ्टवेयर से आगे बढ़कर इंटीग्रेटेड हार्डवेयर-इनेबल्ड सॉल्यूशन्स तक फैला हुआ है। उन्होंने मशीन को ऑपरेट कर डेमोंस्ट्रेशन भी दिखाया। दरअसल ज़ीरो टच एक AI-पावर्ड सिक्योर क्वेश्चन पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है जिसे क्...
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक को एक बड़ा मुद्दा बनाया था और पेपर लीक माफिया को पाताल से खोज निकालने व खत्म करने की बात कही थी, इसी प्रकार देश के गृहमंत्री ने भी पेपर लीक को रोकने का वादा किया था, किन्तु नीट-2026 परीक्षा का पेपर राजस्थान से ही लीक हो गया, जिसमें भाजपा के नेता शामिल पाये गये और वे कह रहे हैं कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।  राज्य के शिक्षा मंत्री इस मुद्दे पर कहते हैं कि पेपर लीक हो गया तो क्या हुआ, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नीट पेपर लीक को केरल से श्रीगणेश होना, इस तरह बता रहे हैं जैसे कोई शुभ काम हुआ हो, भाजपा नेता जो नीट-2026 के परीक्षा पेपर लीक में शामिल पाया जाकर गिरफ्तार हुआ है और जॉंच में बड़े नेताओं को बचाया जा रहा है, जैसे आरोप लगा रहा है, से जानकारी मिली है कि नीट-2025 का पेपर भी राजस्थान में लीक हुआ था।  आश्चर्य की बात है कि पेपर लीक की जानकारी मिलने के बावजूद राजस्थान में एसओजी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की, आखिर किसे बचाने के लिये ऐसा किया गया। उक्त विचार राज...

लड़कियों के स्वावलम्बन,आत्मसुरक्षा व अधिकार पर एक महीने तक चलेंगा समर कैंप

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरियों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किशोरी समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक विभाष मुखर्जी , लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर तथा समर कैम्प की प्रशिक्षक पूनम और प्रदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक समिति आश्रम नागेपुर में आयोजित यह समर कैम्प प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। कैम्प में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि समर कैम्प में लड़कियों को निःशुल्क कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, अचार-मुरब्बा एवं पापड़ निर्माण, स्कूटी व ई-रिक्शा ड्राइविंग, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, डांस तथा ज्वैलरी निर्माण जैसे रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही किशोरियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा स्वास्थ्य, अधिकार और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उप...

डॉ मालती गुप्ता अनसंग हीरोज अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर में श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस पर *Unsung Everyday Heros Awards-अनसंग हीरोज अवार्ड का प्रताप नगर स्थित आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम में सुरेश रावत, जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम के आयोजक, अरुण अग्रवाल ने बताया कि *Unsung Everyday Heros Awards -अनसंग हीरोज अवार्ड का उद्देश्य धरातल पर समाज के उत्थान लिए कार्य कर रहे उन व्यक्तियों के कार्य को सम्मान देना है  85 वर्षीय,डॉ मालती गुप्ता, पूर्व विभागध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जयपुर को उनके द्वारा तथा उनके निर्देशन में किये गए एवं किये जा रहे जन जागरण अभियान 1.घूंघट प्रथा मुक्त ग्राम अभियान एवं 2. जल जाने पर प्राथमिक उपचार के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन मेघना सोती के द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ मालती द्वारा रचित कविता *पानी और आग एक अनूठा संगम, तथा इसी पर आधारित उनके द्वारा लिखित द्विभाषिय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया