संदेश

मई 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक 32 वाँ स्थापना दिवस पर रक्तदान को लेकर जागरुक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक मिलाप नगर, जयपुर ने अपना 32 वाँ स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक में मित्र गणों और उनके परिजनों के अलावा ब्लड बैंक, राजस्थान हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य कल्याण संस्थाओं के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ स्टूडेंट्स ने करीब 151 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि हम शहर के उन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ एक और नवाचार कर रहे हैं जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, और जिन्होंने रक्त आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर किया है। ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक सीधे ही रक्त सप्लाई करेगा, जिससे वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को अन्य ब्लड बैंकों में रक्त के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 1995 में स्थापित स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक होने के साथ राजस्थान का प्रथम लाइसेंस्ड प्लेट...

विद्या भारती राजस्थान द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 63 पूर्व छात्र बंधु-भगिनियों का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विद्या भारती राजस्थान द्वारा आयोजित “अलंकरण–2026 : प्रतिभा सम्मान समारोह” में सिविल सेवा परीक्षाओं IAS-2025 एवं RAS-2024 में चयनित 63 पूर्व छात्र बंधु-भगिनियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानसरोवर,जयपुर में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम एवं विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद का सान्निध्य प्राप्त हुआ। राजस्थान सरकार में सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं PHCC के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. जी. एल. शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राज्यपाल ने चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र सेवा, समाज हित एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता एवं निष्ठा के साथ करने का संदेश दिया। निम्बाराम एवं शिव प्रसाद ने भी भारतीय जीवन मूल्यों, राष्ट्रभाव एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि, पूर्व छात्र परिषद के सदस्य, विद्यालय...

मातृत्व,संस्कार और संघर्ष को समर्पित “मेरी मां” एक ताली मां के नाम” का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। आशीर्वाद फाउंडेशन द्वारा “मेरी मां – एक ताली मां के नाम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित छात्र-छात्राओं की माताओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मां के प्रति सम्मान, संवेदना एवं आदर की भावना को सुदृढ़ करना था। वक्ताओं ने कहा कि मां ही वह प्रथम गुरु होती है, जो बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाती है और अपने संस्कारों से उन्हें सफलता के मार्ग पर अग्रसर करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कमलजीत सहरावत, विधायिका नीलमकृष्ण पहलवान, शिक्षा समिति नगर निगम के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी तथा दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन की अध्यक्ष सविता पवन शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक माताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वयोवृद्ध मातृशक्ति इंद्रावती सोलंकी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती इंद्रावती पालम गांव निवासी समाजसेवी एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरम...