शासन सचिव,पर्यटन,कला,साहित्य,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पर्यटन विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके।
बैठक में पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC), जवाहर कला केन्द्र तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। श्रीमती त्यागी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा परिवादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी फॉलोअप करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शासन सचिव शुचि त्यागी ने परिवादियों से संवाद भी किया। जयपुर के महेश अग्रवाल एवं पुराण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार नहीं होने संबंधी समस्या से अवगत कराया। इस पर शासन सचिव ने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रतिवर्ष आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे ही आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो, दोनों परिवादियों को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाए।
इस दौरान उन्होंने 6 परिवादियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार देवस्थान विभाग से संबंधित कुल 2250 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2117 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। पर्यटन विभाग के कुल 299 प्रकरणों में से 287 का निस्तारण किया गया है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के 59 में से 59, जवाहर कला केन्द्र के 38 में से 38 तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण के सभी 6 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित