संदेश

मई 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान एनर्जी कॉन्क्लव : सौर ऊर्जा उत्पादन में हम अव्वल,ऊर्जा प्रदाता बना राज्य CM Rajasthan

चित्र
By : ASHA PATEL,Jaipur Correspondent. जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा उत्पादन का सबसे सस्ता, प्रभावी और स्थायी विकल्प है। संसाधनों के विवेकपूर्ण और संयमित उपभोग की आदत ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह को प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान आज सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में ऊर्जा प्रदाता राज्य के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के विकास की असीम संभावनाओं के साथ प्रदेश हरित ऊर्जा क्रांति का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक व्हीकल से पहुंचे और ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का सशक्त एवं प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन की बचत जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है। पेट्रोल-डीजल की बचत समय की आवश्यकता है और स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाकर ही भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों का समाधान संभव है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक...

जवाहर कला केन्द्र में हुआ जूनियर समर कैम्प का आगाज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित जूनियर समर कैम्प 2026 का पर्यटन, कला एवं संस्कृति शासन सचिव तथा जे के के की महानिदेशक शुचि त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् की प्रस्तुति से हुई, जिसके पश्चात मुक्ताकाशी मंच पर प्रशिक्षणार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में खुले आसमान में गुब्बारों के साथ कैम्प का उद्घाटन किया गया। शासन सचिव शुचि त्यागी ने बच्चों की प्रतिभा, कला के प्रति उनके रुझान एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सृजनशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को कला के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि जूनियर समर कैम्प में रंगमंच के साथ संगीत, गायन, तबला, गिटार, बांसुरी, सिंथेसाइजर, कथक नृत्य, लोकनृत्य, वेस्टर्न डांस तथा दृश्य कला की गतिविधियों जैसे डूडल आर्ट, पोर्ट्रेट एवं मधुबनी कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त साहित्य विधा के अंतर्गत स्टोरी ट्री गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्...