डॉ मालती गुप्ता अनसंग हीरोज अवार्ड से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर में श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस पर *Unsung Everyday Heros Awards-अनसंग हीरोज अवार्ड का प्रताप नगर स्थित आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम में सुरेश रावत, जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम के आयोजक, अरुण अग्रवाल ने बताया कि *Unsung Everyday Heros Awards -अनसंग हीरोज अवार्ड का उद्देश्य धरातल पर समाज के उत्थान लिए कार्य कर रहे उन व्यक्तियों के कार्य को सम्मान देना है 
85 वर्षीय,डॉ मालती गुप्ता, पूर्व विभागध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जयपुर को उनके द्वारा तथा उनके निर्देशन में किये गए एवं किये जा रहे जन जागरण अभियान 1.घूंघट प्रथा मुक्त ग्राम अभियान एवं 2. जल जाने पर प्राथमिक उपचार के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन मेघना सोती के द्वारा किया गया
इस अवसर पर डॉ मालती द्वारा रचित कविता *पानी और आग एक अनूठा संगम, तथा इसी पर आधारित उनके द्वारा लिखित द्विभाषिय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास