दुनिया का पहला AI-आधारित सुंदरबन म्यूजियम का सॉफ्ट लॉन्च
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : सुंदरबन की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम दिवस पर देखने को मिला, जब आईलीड में सुंदरबन म्यूजियम का सॉफ्ट लॉन्च हुआ। इस कार्यक्रम में सुंदरबन के गोसाबा द्वीप पर विकसित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय-गुणवत्ता वाले म्यूजियम की परिकल्पना, दीर्घाओं और जीवंत अनुभवों का अनावरण किया गया। इस म्यूजियम का उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वन और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की जैव विविधता, विरासत, आजीविका और पर्यावरणीय महत्व को एक आकर्षक और प्रौद्योगिकी-संचालित अनुभव के माध्यम से प्रस्तुत करना है। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अनंत सिन्हा, डायरेक्टर द एशियाटिक सोसाइटी, कोलकाता, मुख्य अतिथि प्रबीर महापात्र , सेक्रेटरी, टैगोर सोसाइटी फोर रूरल डेवलपमेंट- टीएसआरडी, मुख्य अतिथि सायंतन कांजीलाल ( पद्मश्री तुषार कांजीलाल के पोते और TSRD के सदस्य ) तथा प्रदीप चोपड़ा रहे। कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविदों में सिमरन संगेरा प्रिंसिपल, एशियन इंटरनेशनल स्कूल, कोलकाता, मधुमिता माईती, प्रिंसिपल, ला ...