संदेश

मई 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्र में ऊर्जा एवं सार्वजनिक पेट्रोलियम क्षेत्र के उपक्रमों की भूमिका” पर सेमिनार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी तथा मुख्य अतिथि ओएनजीसी सेवानिवृत निर्देशक (अन्वेषण) सुषमा रावत की उपस्थिति में “राष्ट्र में ऊर्जा एवं सार्वजनिक पेट्रोलियम क्षेत्र के उपक्रमों की भूमिका” विषय पर सेमिनार एवं ऊर्जा सुरक्षा सम्मान-2026 का आयोजन पत्रकारों, लेखकों, संस्कृति कर्मियों व अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में किया गया। वैश्विक व राष्ट्रीय फलक पर चर्चित ज्वलंत विषय पर आयोजित सेमिनार का श्रीगणेश मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों सुषमा रावत सेवानिवृत निर्देशक ओएनजीसी, दुर्गा सिंह भंडारी सेवानिवृत जीएम (एचआर) ओएनजीसी व संचालक मौल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, डॉ. के सी पांडे अध्यक्ष भारतीय जादूगर संघ, प्रोफेसर रवि शर्मा श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, सी एम पपनै वरिष्ठ पत्रकार व अध्यक्ष पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली, अमर चंद्र व निम्मी ठाकुर मुख्य संपादक अमर संदेश मीडिया ग्रुप व पॉलिटिकल ट्रस्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा आयोज अम...

गढ़वाल हितैषिणी सभा : हर प्रवासी परिवार को अपने पूरे परिवार की गणना अपने गांव में जाकर करवानी चाहिए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा आयोजित गोष्ठी अपनी गणना, अपने गांव में, गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा दस सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में गढ़वाल भवन में आयोजित गोष्ठी में भाग लिया। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन व वेद पाठ से हुआ। गोष्ठी का संचालन सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया। समारोह का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) हरेंद्र असवाल के संबोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपनी गणना अपने गांव के मूल बिंदुओं को जनता के समक्ष रखा। गढ़वाली कवि डॉ. पृथ्वी सिंह केदारखंडी ने अपनी कविता पुंगड़ा नी रयांन अब खल्यांण गौं मा बिरान हुयां छन मकान गौं-गौं मा रही। समारोह के मुख्य वक्ता मुख्य संयोजक अपनी गणना अपने गांव अभियान के संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनता से आह्वान किया कि इस बार की जनगणना में पहाड़ों के विकास की रक्षा के लिए, अपनी पंचायतों एवं विधानसभा सीटों को बचाने, अपने क्षेत्र के नेतृत्व को बचाने के ...

ज्ञानेन्द्र रावत भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  अहमदाबाद। ओम फिल्म सिटी अहमदाबाद में पीपलमैन फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक मूल्यों के लिए संघर्षरत वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत तीन दशकों से जनजागरण हेतु भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर जैनाचार्य लोकेश मुनि, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के कुलपति डा. संजीव शर्मा,  निफ्ट के डायरेक्टर प्रो. संजीव सूद, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो.पी.के.राजपूत, राष्ट्रवादी विचारक अविनाश जायसवाल,पीपलमैन फाउन्डेशन के संस्थापक डा० रघुराज प्रताप सिंह, हरियाणा के भिवानी निवासी उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मेहता,ग्लोबल पीस एम्बेसेडर नितिन मुनोट जैन, मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मण गढ़ राजस्थान के पी आर ओ डा. राजीव सिंह तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोग्राम आफिसर डा. आयुष मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रूप से थी। इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा और खेलों के प्रसार,बीते दस वर्षों से एटा के 111 साल पुर...

जानलेवा बनता जा रहा बढ़ता तापमान--हीटवेव पहले की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा

चित्र
० ज्ञानेन्द्र रावत ०  बढ़ता तापमान अब जानलेवा बनता जा रहा है। देखा जाये तो मौजूदा दौर में देश हीटवेव की भीषण चपेट में है। असलियत में हीटवेव कहें, उष्ण लहर कहें या फिर लू कहें, की तीव्रता और घातकता में दिनोंदिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान और गर्म हवा के भीषण थपेड़ों ने दिन तो दिन रातों में भी जीना हराम कर दिया है। रातों में भी लू जैसे हालात से लोग चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। मौसम विभाग भी कह रहा है कि अगले हफ्ते तक इस गर्मी से निजात मिल पाना संभव नहीं है।और तो और आने वाले दिनों में पारा 47-48 डिग्री को भी पार कर जायेगा, ऐसी आशंका है। जहां तक देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का सवाल है, वहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वह तप रही है और आग की भट्टी बनकर रह गयी है।  मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और देश के कई हिस्सों यथा- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, विदर्भ, मराठवाडा,मध्य महाराष्ट्र,बिहार और तेलंगाना के कुछ हिस्सों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। यही न...