संदेश

मई 24, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तम्बाकू मुक्त पीढ़ी नीति” की आवश्यकता राजस्थान के लिए करना होगा तम्बाकू का अंत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | नशा मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए तम्बाकू का अंत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में “राजतोफा” ( राजस्थान टोबैको फ्री अलायंस ) के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तम्बाकू मुक्त पीढ़ी नीति लागू करने की मांग उठाई। राजतोफा के संरक्षक एवं राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि यदि राजस्थान सरकार वास्तव में नशा मुक्त राजस्थान बनाना चाहती है, तो 1 जनवरी 2009 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जीवनभर तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने वाली “तम्बाकू मुक्त पीढ़ी (Tobacco Free Generation)” नीति लागू करनी होगी।  उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 27 करोड़ लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं, जबकि राजस्थान में करीब 2 करोड़ लोग तम्बाकू उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटिन और तम्बाकू की लत का मुकाबला” है तथा तम्बाकू का अंत करना आज की आवश्यकता बन चुका है। राजतोफा की युवा सदस्या ज्योति चौधरी ने कहा कि नशे की शुरुआत प्रायः मीठी सुपारी, ग...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा बिजली- पानी सहित रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी एवं नीट पेपर लीक के कारण देश के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार द्वारा खिलवाड़ करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किये जायेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक एवं विदेश नीति के कारण देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई का बोझ आमजन पर डाला जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली तथा पेयजल की आपूर्ति आवश्यकता से कम हो रही है, जिस कारण आमजन को जीवनयापन में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  साथ ही देश की महत्वपूर्ण परीक्षा नीट-2026 के पेपर लीक होने से लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने खिलवाड़ किया है, इसके विरोध मे...