संदेश

21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के अंतर्गत बूंदी में साहित्य–संस्कृति संवाद आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  बूंदी। 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के अंतर्गत बूंदी में आयोजित “बूंदी साहित्य–संस्कृति संवाद 2026” में साहित्य, संस्कृति, लोककलाओं और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण को लेकर मंथन हुआ। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने भाग लेकर सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के सूत्रधार अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संसार नहीं, बल्कि समाज की चेतना,संवेदनशीलता और सांस्कृतिक पहचान का आधार है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और तकनीक आवश्यक हैं, लेकिन यदि समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है तो मानवीय मूल्य और सामाजिक संवेदनशीलता कमजोर होने लगती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में चित्तौड़गढ़ से प्रारंभ हुआ 21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन आज प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंच चुका है। आंदोलन के माध्यम से साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, लोककला, पर्यटन चेतना और सामाजिक संवाद से ज...

कांग्रेस के समक्ष चुनौतियां,बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती एवं प्रशिक्षण पर चर्चा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर/अजमेर। संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विचारधारा, संगठन सृजन कार्यक्रम तथा जिला अध्यक्षों के लिए कार्यक्रम, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, कांग्रेस के समक्ष चुनौतियां,बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती एवं प्रशिक्षण को लेकर चर्चा हुई। एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग चेयरमैन सचिन राव ने कांग्रेस की विचारधारा एवं संविधान और राजनीति के साथ ही कांग्रेस के समक्ष चुनौतियों विषय पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन सृजन अभियान तथा बूथ लेवल तक संगठन के निर्माण पर विस्तार से अपनी बात रखी।  राजस्थान में बूथ इकाइयों, मंडल इकाइयों, ब्लॉक इकाइयों से लेकर ग्राम पंचायत तथा वार्ड इकाइयों के गठन को लेकर प्रदेश में किस प्रकार संगठन सृजन हुआ उसकी जानकारी साझा की और हर स्तर पर कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने हेतु किस प्रकार कार्य करना है बूथ मैनेजमेंट तथा जमीनी स्...

चारधाम केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।  चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं। एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।  बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थ...

आजादी के अमर बलिदानी स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों,बुद्धिजीवियों और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से स्वाधीनता सेनानी और टिहरी के मुक्तिनायक अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की माँग की। पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में 84 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले एकमात्र क्रांतिकारी और अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को केवल टिहरी राजशाही का बागी बताकर स्वाधीनता समर के इतिहास में स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाममेट कर दिया गया। टिहरी राज परिवार और कांग्रेस के इशारे पर कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने श्रीदेव सुमन के विराट राष्ट्रीय योगदान को बौना बना दिया। अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन के जन्मशताब्दी वर्ष से पर्वतीय लोकविकास समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भारत सरकार से सुमन पर डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया गया,किंतु इच्छाशक्ति के संकट और राजनीतिक गुणा गणित से विवश रही उत्तराखंड सरकारों की तरह केंद्र सरकार भी अभी तक इस विषय पर उदास ही दिखती है।  वास...

तम्बाकू मुक्त पीढ़ी नीति” की आवश्यकता राजस्थान के लिए करना होगा तम्बाकू का अंत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | नशा मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए तम्बाकू का अंत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में “राजतोफा” ( राजस्थान टोबैको फ्री अलायंस ) के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तम्बाकू मुक्त पीढ़ी नीति लागू करने की मांग उठाई। राजतोफा के संरक्षक एवं राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि यदि राजस्थान सरकार वास्तव में नशा मुक्त राजस्थान बनाना चाहती है, तो 1 जनवरी 2009 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जीवनभर तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने वाली “तम्बाकू मुक्त पीढ़ी (Tobacco Free Generation)” नीति लागू करनी होगी।  उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 27 करोड़ लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं, जबकि राजस्थान में करीब 2 करोड़ लोग तम्बाकू उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटिन और तम्बाकू की लत का मुकाबला” है तथा तम्बाकू का अंत करना आज की आवश्यकता बन चुका है। राजतोफा की युवा सदस्या ज्योति चौधरी ने कहा कि नशे की शुरुआत प्रायः मीठी सुपारी, ग...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा बिजली- पानी सहित रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी एवं नीट पेपर लीक के कारण देश के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार द्वारा खिलवाड़ करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किये जायेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक एवं विदेश नीति के कारण देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई का बोझ आमजन पर डाला जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली तथा पेयजल की आपूर्ति आवश्यकता से कम हो रही है, जिस कारण आमजन को जीवनयापन में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  साथ ही देश की महत्वपूर्ण परीक्षा नीट-2026 के पेपर लीक होने से लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने खिलवाड़ किया है, इसके विरोध मे...

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने "विजिट माय स्टेट” जैसे विशेष अभियान चलाने का दिया सुझाव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उप मुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सचिवालय से पर्यटन सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। पर्यटन सचिव शुचि त्यागी और पर्यटन आयुक्त रुक्मिणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन सहित RATO प्रेजिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़, एवं शांभवी सिंह, FHTR प्रेजिडेंट सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, ADTOI प्रेजिडेंट हेम सिंह, FRTO प्रेजिडेंट योगेंद्र सिंह, HRAR से तरुण बंसल एवं अधीरज सिंह, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रेजिडेंट हुसैन खान एवं सचिव रणविजय सिंह, HFR प्रेजिडेंट पवन मेहता एवं अन्य सम्बंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में राजस्थान में वर्षपर्यंत पर्यटन बनाए रखने पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री ने होटल एवं ट्रैवल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पर्यटन को नए आयाम देने के लिए ‘अननोन डेस्टिनेशंस’ और ऑफ-सीजन टूरिज्म पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग फैसिलिटेटर की भूमिका में है जो होटल इंडस्ट्...