भारत का पहला पहनने योग्य SOS उपकरण जो अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट से जुड़ा रहेगा
YOGESH BHATT Correspondent. नई दिल्ली : ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने डॉक्टररिंग (DrRing) के साथ पार्टनरशिप करके भारत का पहला हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड वियरेबल (पहनने योग्य) इमरजेंसी रिस्पॉन्स डिवाइस लॉन्च किया है। यह अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट से सीधे जुड़ा रहेगा। इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सर्विसेज़ (ERS) इकोसिस्टम को इमरजेंसी की तैयारी, रिमोट मॉनिटरिंग और द्रुत मेडिकल रिस्पॉन्स को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। खासतौर से यह सीनियर सिटिज़न्स, पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज़ों, कमज़ोर लोगों और लगातार मेडिकल सुपरविज़न की ज़रूरत वाले लोगों के लिए है। इसे भारत में इमरजेंसी सपोर्ट में देरी को लेकर बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए बनाया गया है। मुश्किल समय में उपयोगकर्ता इस सिस्टम के जरिए आईएसआईसी मेडिकल टीम तथा इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क से तुरंत कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ एसओएस (SOS) एक्टिवेशन करना होता है। सीने में तकलीफ, पैनिक अटैक, गिर जाना, सांस लेने में दिक्कत, या अचानक किसी मेडिकल परेशानी की मुश्किल और आपात स्थिति में उपयोगकर्ता SOS फ़ीचर को एक्टिवेट करके तुरंत ISIC ड्...