जस शो 2026 जयपुर में डायमंड उद्योगपति मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि

 ASHA PATEL Correspondent.
जयपुर। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर अध्यक्ष राजू मँगोड़ीवाला व जस शो कन्वीनर अशोक माहेश्वरी ने बताया ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा 3 से 5 जुलाई तक जयपुर में आयोजित जेम्स एवं ज्वेलरी जस शो 2026 इस वर्ष और भी प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक बनने जा रहा है। ज्वैलरी एवं जेम्स उद्योग के लिए यह विश्व के सबसे बड़े डायमंड निर्यातकों में से एक, मावजीभाई पटेल इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
मावजीभाई पटेल की कंपनी Kiran Gems आज विश्व की अग्रणी पॉलिश्ड डायमंड कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी का वार्षिक डायमंड एक्सपोर्ट 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जाता है तथा उन्होंने 50,000 से भी अधिक लोगों को रोजगार एवं उद्योग से जोड़कर विकास, विश्वास और प्रगति का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण रहा है।
Kiran Gems के चेयरमैन एवं संस्थापक मावजीभाई पटेल भारत के हीरा उद्योग की सबसे प्रेरणादायक हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने Kiran Gems को विश्व की अग्रणी डायमंड मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट कंपनियों में स्थापित किया है। वर्ष 1985 में स्थापित Kiran Gems का वैश्विक नेटवर्क अनेक देशों में फैला हुआ है। कंपनी रफ डायमंड की प्रोसेसिंग, कटिंग, पॉलिशिंग एवं अंतरराष्ट्रीय निर्यात में अग्रणी भूमिका निभा रही है। गुणवत्ता, पारदर्शिता, नैतिक व्यापारिक मूल्यों एवं विश्वास के आधार पर कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन सचिव अजय गोधा ने जानकारी दी कि मावजीभाई पटेल की उपलब्धियाँ केवल व्यावसायिक सफलता तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने भारतीय हीरा उद्योग में बड़े स्तर पर रोजगार सृजन किया है तथा निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त किए हैं। उनके नेतृत्व में Kiran Gems ने गुणवत्ता एवं भरोसे के बल पर वैश्विक ग्राहकों के बीच विशेष प्रतिष्ठा अर्जित की है।

 उनकी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गतिविधियाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक उत्थान पर केंद्रित रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों एवं छात्र सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा सहयोग, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु योजनाएँ तथा जरूरतमंद वर्गों की सहायता जैसे अनेक कार्य उनके सामाजिक सरोकारों को दर्शाते हैं।

JAS शो 2026 में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों, उद्यमियों एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा यह आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टिप्पणियाँ