केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली के विकास पर अपना सामंजस्य स्थापित करें


भाजपा को मंथन करना है कि हमारे द्वारा अथक प्रयास करने पर भी हार का सामना करना पड़ा। जनता को काम और सुविधाओं की आवश्यकता होती है,प्रचार को बढ़ा-चढ़ाकर कर लेना जितना आवश्यक है एक सभ्य समाज में भाषा की वैधता भी उतनी ही ज़रूरी है। आजतक जितने लोगों के मैसेज एक दूसरे के लिए आते रहें हैं। उसमें हिंदू मुसलमान ,हिंदुस्तान पाकिस्तान , द्वेशभाव  और कटुशब्दों को प्रयुक्त किया जाना औचित्य विहीन ही लगता है। मंदिर मस्जिद में पूजा प्रतिष्ठा करना हर भारतीय का अपना कर्म और धर्म है। लड़ाई करनी है भूख ,बेरोजगारी, शिक्षा,स्वास्थ्य देश सुरक्षा और नैतिक आचरण की होनी चाहिए।


दिल्ली विधानसभा के परिणाम आप सरकार को प्रचंड रूप से मिले। मुख्यमंत्री केजरीवाल को तीसरी बार विजय श्री पर सहयोगियों सहित हार्दिक बधाई। जितनी चुनौतियों को पार करते हुए आपको जो प्रचंड बहुमत मिला है। उससे आशा की जाती है कि दिल्ली की जनता के समर्थन को सिर आंखों पर रखते हुए दिल्ली का चहुंमुखी विकास करने में समर्थता दिखायेंगे। यह आवश्यक है कि प्रधानमंत्री के धन्यवाद पर उन्होंने ने मोदी को दिल्ली के विकास में सहयोग करने की अपील की है। वास्तविकता इसी बात में है कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली के विकास पर अपना सामंजस्य स्थापित करें।


दिल्ली देश की राजधानी है केंद्र शासित राज्य है लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री यहीं रहते हैं।देश विदेश से आने वाले सभी यहीं दिल्ली दर्शन करते हैं। विगत वर्षों में जो कटुता का भाव देखने में मिला है अथवा चुनाव के मद्देनजर जो भाषायी युद्ध एक दूसरे के लिए किया गया है उसे राजनैतिक रूप से भूल जाना चाहिए। इसका परिणाम जनता जनार्दन के द्वारा मतदान के रूप में दिखाई देता है। 
हार और जीत जीवन के अभिन्न अंग हैं। हारने वाला जीतने का प्रयास मन मंथन से करें तो वह एक दिन सफल अवश्य होगा। जीतने वाला यदि अभिमानी हो , तो नाशवान हो जाता है। ऐसा इतिहास के पृष्ठों में कितने ही राजवंशों  के उदय और अस्त होने के उदाहरण मिलते हैं। देश के लोग केंद्र और राज्य सरकारों से यही अपेक्षा करती है कि देश में  सुख शांति  और समृद्धि का वातावरण बना कर  देश को उत्थान की राह पर ले जाय। अंत में विजय श्री के लिए आप सरकार और केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई इस आसय के साथ कि दिल्ली की जनता  का आशीर्वाद का पूर्णतः समान के साथ स्वीकार करेंगे।जय भारत। वंदेमातरम।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड