संदेश

मई 31, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रेरक सम्मान समारोह”

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी,जनकपुरी, नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रेरक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल सेवाओं में चयनित युवा अधिकारियों का सम्मान करना तथा भावी अभ्यर्थियों को प्रेरित करना था। इस समारोह का आयोजन समाज के समक्ष ऐसे प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने और ग्रामीण एवं साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने हेतु किया गया। कार्यक्रम में सूरजमल मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी (SMES) के शैक्षिक योगदान को भी रेखांकित किया गया। सोसायटी ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करती रही है।  अब तक 286 विद्यार्थियों को ₹107.20 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है, जबकि तकनीकी पाठ्यक्रमों के 734 विद्यार्थियों को लगभग ₹430 लाख की सहायता उपलब्ध कराई गई है। सोसायटी के प्रमुख शिक्षण संस्थान महाराजा सूर...

फिल्म “पूनम की शादी” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के आगरा की कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  अभिनेता सुजैल खान की आने वाली फिल्म “पूनम की शादी” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के आगरा की कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई। इस फिल्म में सुजैल खान लालची बाप दुष्यंत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म के अन्य कलाकारों में मनोज सिंह जो पिछले कई सालों से राम लीला में रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं इस फिल्म में एक ग़रीब मजबूर बाप की भूमिका में नज़र आएँगे फ़िल्म में लीड पूनम का किरदार माईरा ख़ान ने निभाया है  जबकि राशिद क़ुरैशी मिस्टर मल्होत्रा और तुषार खन्ना करण मल्होत्रा के किरदार में नज़र आएँगे फ़िल्म में आयुष ठाकुर लाला के किरदार और दिव्यांश मिश्रा अजय सिंह और दीप्ति जादोन सुजैल ख़ान की पत्नी किरन के किरदार में नज़र आयेंगी फिल्म के निर्देशक सुजैल खान निर्माता मनोज सिंह,व सुजैल ख़ान है फ़िल्म की कहानी सुज़ैल खान ने लिखी हैं केमरा मेन तुषार खन्ना और एडिटर राहुल शर्मा है जबकि फ़िल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर (एम जे के) हैं यह फिल्म आई एस के फिल्म इंटरटेनमेंट व राव-01 मीडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। निर्माता निर्देशक के अनुसार, “पूनम की शादी” की...

निम्स इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क 14 दिवसीय समर कैंप का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। निम्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा और आधुनिक शिक्षा के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क 14 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ।आयोजित इस समर कैंप में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को स्पोकन इंग्लिश, स्विमिंग, कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), म्यूजिक, डांस, पेंटिंग, योग एवं क्राफ्ट जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए इंडियन नॉलेज सिस्टम तथा व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित सत्र भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नई-नई विधाओं को सीखने के साथ टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास किया। प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। निदेशक डॉ. अनुराग तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीक, रचनात्म...

फिल्म "समर्पित : फादर्स लव"19 जून को होगी रिलीज,कैंसर मरीजों को कमाई का 50% करेंगे दान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बॉलीवुड में अपनी संवेदनशील कहानी और सामाजिक सरोकारों के कारण चर्चा का विषय बनी हिंदी फीचर फिल्म "समर्पित : फादर्स लव" की पूरी स्टारकास्ट जयपुर में मीडिया से रूबरू हुई। फिल्म के प्रचार-प्रसार के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया इंटरैक्शन का आयोजन बॉलीवुड बाबा एवं टैक्सी चिकन जयपुर द्वारा किया गया। फिल्म निशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई है। यह फिल्म एक ऐसे पिता की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो अपने बच्चों के सुखद भविष्य के लिए हर संघर्ष, त्याग और कठिनाई को मुस्कुराते हुए स्वीकार करता है। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन एहसान खान ने किया है, जबकि निर्माता साक्षी यादव हैं। फिल्म 19 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अंकित यादव एवं अभिनेत्री कोमल हरपलानी नजर आएंगे। जयपुर के कलाकार अमित सक्सेना, आंचल पारिख, सुरेंद्र यादव और देवेंद्र गुप्ता ने भी अपने अभिनय से फिल्म को विशेष पहचान दी है। फिल्म में मीत वर्मा, देव व्यास, प्राशिका शर्मा, जावेद हैदर तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री जया भट्टाचार्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं म...