संदेश

गढ़वाल हितैषिणी सभा : हर प्रवासी परिवार को अपने पूरे परिवार की गणना अपने गांव में जाकर करवानी चाहिए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा आयोजित गोष्ठी अपनी गणना, अपने गांव में, गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा दस सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में गढ़वाल भवन में आयोजित गोष्ठी में भाग लिया। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन व वेद पाठ से हुआ। गोष्ठी का संचालन सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया। समारोह का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) हरेंद्र असवाल के संबोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपनी गणना अपने गांव के मूल बिंदुओं को जनता के समक्ष रखा। गढ़वाली कवि डॉ. पृथ्वी सिंह केदारखंडी ने अपनी कविता पुंगड़ा नी रयांन अब खल्यांण गौं मा बिरान हुयां छन मकान गौं-गौं मा रही। समारोह के मुख्य वक्ता मुख्य संयोजक अपनी गणना अपने गांव अभियान के संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनता से आह्वान किया कि इस बार की जनगणना में पहाड़ों के विकास की रक्षा के लिए, अपनी पंचायतों एवं विधानसभा सीटों को बचाने, अपने क्षेत्र के नेतृत्व को बचाने के ...

ज्ञानेन्द्र रावत भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  अहमदाबाद। ओम फिल्म सिटी अहमदाबाद में पीपलमैन फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक मूल्यों के लिए संघर्षरत वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत तीन दशकों से जनजागरण हेतु भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर जैनाचार्य लोकेश मुनि, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के कुलपति डा. संजीव शर्मा,  निफ्ट के डायरेक्टर प्रो. संजीव सूद, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो.पी.के.राजपूत, राष्ट्रवादी विचारक अविनाश जायसवाल,पीपलमैन फाउन्डेशन के संस्थापक डा० रघुराज प्रताप सिंह, हरियाणा के भिवानी निवासी उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मेहता,ग्लोबल पीस एम्बेसेडर नितिन मुनोट जैन, मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मण गढ़ राजस्थान के पी आर ओ डा. राजीव सिंह तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोग्राम आफिसर डा. आयुष मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रूप से थी। इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा और खेलों के प्रसार,बीते दस वर्षों से एटा के 111 साल पुर...

जानलेवा बनता जा रहा बढ़ता तापमान--हीटवेव पहले की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा

चित्र
० ज्ञानेन्द्र रावत ०  बढ़ता तापमान अब जानलेवा बनता जा रहा है। देखा जाये तो मौजूदा दौर में देश हीटवेव की भीषण चपेट में है। असलियत में हीटवेव कहें, उष्ण लहर कहें या फिर लू कहें, की तीव्रता और घातकता में दिनोंदिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान और गर्म हवा के भीषण थपेड़ों ने दिन तो दिन रातों में भी जीना हराम कर दिया है। रातों में भी लू जैसे हालात से लोग चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। मौसम विभाग भी कह रहा है कि अगले हफ्ते तक इस गर्मी से निजात मिल पाना संभव नहीं है।और तो और आने वाले दिनों में पारा 47-48 डिग्री को भी पार कर जायेगा, ऐसी आशंका है। जहां तक देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का सवाल है, वहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वह तप रही है और आग की भट्टी बनकर रह गयी है।  मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और देश के कई हिस्सों यथा- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, विदर्भ, मराठवाडा,मध्य महाराष्ट्र,बिहार और तेलंगाना के कुछ हिस्सों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। यही न...

नई होंडा सिटी लॉन्च भारत में ग्लोबल स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी,ऑल-न्यू ZR-V e:HEV पेश

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की। साथ ही, अपनी ग्लोबल हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV भी पेश की। होंडा के स्पोर्टी डिज़ाईन और इंजीनियरिंग एक्सिलेंस की ये दो मॉडल ‘दो स्पोर्टी आईकॉन’ के साथ आते हैं, जो उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो प्रीमियम स्टाईलिंग, स्पोर्टी डायनामिक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रिफाईंड ड्राईविंग अनुभव चाहते हैं। होंडा ने भारत में होंडा ZR-V भी पेश की यह एक प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है, जिसे पूरे विश्व में बहुत पसंद किया गया है। नई होंडा सिटी बेहतर स्पोर्टी स्टाईलिंग, आधुनिक सॉफिस्टिकेशन, नए फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर और होंडा की सिग्नेचर व ड्राईविंग डायनामिक्स के साथ आ रही है। यह मॉडल पेट्रोल और e:HEV स्ट्राँग हाईब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध होगा तथा ग्राहकों को रिफाईंड पेट्रोल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी के विकल्प प्रदान करेगा। ऑल-न्यू होंडा ZR-V भारत के लिए कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। इसकी आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी स्टाईलिंग परफॉर्मेंस, जबरदस्...

राजस्थान लापता बच्चों के मामले में देश के दस राज्यों में सबसे ऊपर हर दिन औसतन 23 बच्चे लापता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान में लापता बच्चों के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है, दर्ज मामलों में 82 प्रतिशत से अधिक लड़कियाँ; राज्य राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष दस में बना हुआ है। राजस्थान में 2024 में हर दिन औसतन 24 बच्चे लापता हुए, यानी पूरे साल में कुल 8,597 बच्चे लापता दर्ज किए गए। यह 2023 में दर्ज 8,012 मामलों की तुलना में एक साल में करीब 7.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। राजस्थान लापता बच्चों के मामले में देश के शीर्ष दस राज्यों में बना हुआ है, जो इस समस्या की लगातार बनी गंभीरता को दर्शाता है। एनसीआरबी डेटा के क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के विश्लेषण से यह सामने आया है कि यह समस्या न केवल बड़े पैमाने पर बनी हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में लापता बच्चों की कुल संख्या 1,47,175 रही, जिसमें ट्रांसजेंडर बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 1,11,271 लड़कियाँ थीं। राष्ट्रीय स्तर पर रुझान दर्शाते हैं कि 2023 से 2024 के बीच लापता बच्चों के मामलों में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1,38,609 से बढ़कर 1,47,175 हो गई। इनमे से तकरीबन ...

शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देना बंद करें सरकार,पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  झुन्झुनूं/जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण केवल सरकार-प्रशासन की विफलता नहीं हैं, बल्कि यह हमारे देश के युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा एक जघन्य अपराध है। नीट पेपर लीक ने देश के 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों के सपनों और उनकी वर्षों की मेहनत को कुचल कर रख दिया है।  पायलट ने प्रदेश के झुन्झुनंू जिले के गुढ़ा गौड़जी पहुंचकर नीट-2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्र स्व. प्रदीप मेघवाल को श्रृद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय माता-पिता अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य की आस में लाखों रुपये का कर्ज लेकर उन्हें पढ़ाते हैं, लेकिन इस भ्रष्ट व्यवस्था ने उनका विश्वास पूरी तरह से तोड़ दिया है।  उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब इस अन्याय के खिलाफ पीड़ित परिवारों और युवाओं ने न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ संवेदनहीनता दिखाते हुए दुर्व्यवहार किया। इस व्यवस्था की नाकामी के कारण जो जान ग...

21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के अंतर्गत बूंदी में साहित्य–संस्कृति संवाद आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  बूंदी। 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के अंतर्गत बूंदी में आयोजित “बूंदी साहित्य–संस्कृति संवाद 2026” में साहित्य, संस्कृति, लोककलाओं और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण को लेकर मंथन हुआ। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने भाग लेकर सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के सूत्रधार अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संसार नहीं, बल्कि समाज की चेतना,संवेदनशीलता और सांस्कृतिक पहचान का आधार है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और तकनीक आवश्यक हैं, लेकिन यदि समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है तो मानवीय मूल्य और सामाजिक संवेदनशीलता कमजोर होने लगती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में चित्तौड़गढ़ से प्रारंभ हुआ 21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन आज प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंच चुका है। आंदोलन के माध्यम से साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, लोककला, पर्यटन चेतना और सामाजिक संवाद से ज...