ज्ञानेन्द्र रावत भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
अहमदाबाद। ओम फिल्म सिटी अहमदाबाद में पीपलमैन फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक मूल्यों के लिए संघर्षरत वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत तीन दशकों से जनजागरण हेतु भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर जैनाचार्य लोकेश मुनि, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के कुलपति डा. संजीव शर्मा,
 निफ्ट के डायरेक्टर प्रो. संजीव सूद, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो.पी.के.राजपूत, राष्ट्रवादी विचारक अविनाश जायसवाल,पीपलमैन फाउन्डेशन के संस्थापक डा० रघुराज प्रताप सिंह, हरियाणा के भिवानी निवासी उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मेहता,ग्लोबल पीस एम्बेसेडर नितिन मुनोट जैन, मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मण गढ़ राजस्थान के पी आर ओ डा. राजीव सिंह तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोग्राम आफिसर डा. आयुष मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रूप से थी।
इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा और खेलों के प्रसार,बीते दस वर्षों से एटा के 111 साल पुराने ऐतिहासिक राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में पुस्तक महोत्सव के सफल आयोजन , उसी कालेज के जीर्णोद्धार में लगे व साधनहीन छात्रों के शैक्षिक, आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन हेतु समर्पित जेपी, तिलका मांझी, डा. अम्बेडकर एवं अनेकानेक पुरस्कारों से सम्मानित संजीव कुमार यादव ए आर एम मैनपुरी,
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं में पर्यावरण एवं नदी संरक्षण का पाठ पढ़ाने व हिमालय व अरावली के भू एवं पारिस्थितिक प्रभाव का अध्ययन करने वाले माउंटेन मैन के रूप में ख्यात डा० संजय राणा बड़ौत, उ.प्र.राज्य उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० नीतू यादव हाथरस,एल पी एस विकास संस्थान के प्रमुख हरियाली बाबा रामभरोस मीणा अलवर, एडीपीआरओ एवं पंचायत स्तरीय विकास कार्यों में नवीनीकरणीय संरचना सम्बंधी बदलाव के लिए 
प्रयासरत एवं सामाजिक उद्देश्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले एटा के नरेन्द्र सिंह यादव, देश के 50 शहरों में वृक्षारोपण के लिए विख्यात पर्यावरणीय विषयक मामलों के जानकार डा. प्रशांत सिन्हा दिल्ली, पर्यावरण संघर्ष समिति बीकानेर के संयोजक एवं खेजड़ी के पेड़ों की रक्षार्थ पिछले 18 अगस्त 2024 से जारी आंदोलन के मुखिया रामगोपाल विश्नोई, राज्य शिक्षक सम्मान उत्तराखंड व अनेकानेक पुरस्कारों से सम्मानित गवर्नमेंट इंटर कालेज धौंतरी उत्तरकाशी के प्रवक्ता डा० शंभू प्रसाद नौटियाल व
भागलपुर के नदी-जल संरक्षण अभियान से जुड़े अजय सहाय, सामाजिक एवं महिला विषयक समस्याओं हेतु संघर्षरत सूरत की श्रीमती वैशाली गाला एवं पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता सीकर के हरीश शर्मा सहित समाज में शिक्षा, समाज सेवा, खेलकूद, चिकित्सा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, संस्कृति, प्रशासन, पुलिस आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तकरीब 31 प्रतिभाओं को सरदार बल्लभभाई पटेल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार